न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्मृति ईरानी ने लगाया CM भूपेश बघेल पर 508 करोड़ की रिश्वत का आरोप, आमने-सामने हुई कांग्रेस व भाजपा

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली भाजपा मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता की। सीएम भूपेश बघेल पर 508 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगाए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 04 Nov 2023 2:29:08

स्मृति ईरानी ने लगाया CM भूपेश बघेल पर 508 करोड़ की रिश्वत का आरोप, आमने-सामने हुई कांग्रेस व भाजपा

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली भाजपा मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता की। शनिवार (4 नवंबर) को की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने राज्य के सीएम भूपेश बघेल पर 508 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगाए हैं। स्मृति ईरानी ने कहा, मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में शुभम सोनी ने अपने लिखित बयान में कहा है कि महादेव ऐप के प्रमोटर ने कहा है कि भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपया रिश्वत दी है।

स्मृति ईरानी ने कहा, भूपेश बघेल जी सत्ता में रहकर सट्टा का बड़ा खेल कर रहे हैं। कल राज्य के मुख्यमंत्री को लेकर बहुत बड़े खुलासे हुए हैं। सीमा दास नामक एक व्यक्ति से 5.30 करोड़ रुपये से ज्यादा बरामद हुए हैं। मैं आज कुछ सवाल पूछना चाहती हूं, 'क्या ये सत्य है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नेताओं को शुभम सोनी के माध्यम से असीम दास पैसा पहुंचाते थे?

दरअसल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को दावा किया था कि फॉरेंसिक विश्लेषण और पैसे का लेन-देन करने वाले एक व्यक्ति के बयान में “चौंकाने वाले आरोप” सामने आए हैं बयान में उसने कहा कि महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रवर्तकों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब तक 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

स्मृति ईरानी ने 500 करोड़ रुपये से अधिक के रिश्वत लेने के आरोपों को लेकर उन पर निशाना साधा और कहा कि पार्टी चुनाव प्रचार अभियान की फंडिंग के लिए अवैध सट्टेबाजी में शामिल लोगों के हवाला के माध्यम से लाए गए धन का उपयोग कर रही है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सीएम भूपेश बघेल लोगों के समर्थन से नहीं, बल्कि हवाला और सट्टेबाजी में शामिल लोगों की मदद से चुनाव लड़ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के चुनावी इतिहास में लोगों ने पहले कभी इस प्रकार के सबूत नहीं देखे।

स्मृति ईरानी ने सट्टे से जुड़े पूछे ये सवाल

क्या ये सत्य है कि शुभम सोनी के एक वॉइस मैसेज के माध्यम से ये आदेश दिया गया कि वो रायपुर जाएं और बघेल को चुनाव के खर्चे के लिए पैसा दें? ये क्या सच है कि 2 नवंबर को होटल ट्राइडेंट में कोटा दास से पैसे बरामद हुए? क्या यह सत्य है कि रेफ्रिजरेटर के तहत अलग-अलग बैंक खातों से 15.50 करोड़ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट का उल्लंघन किया गया?

भाजपा ने लगाए सीएम पर ये आरोप?

भाजपा नेता ने सीएम भूपेश बघेल पर आरोप लगाते हुए कहा है कि ये तथ्य चौंकाने वाला है कि जिस शुभम सोनी के बारे में असीम दास ने बयान दिया है, ये माना जा रहा है कि जांच एजेंसी के पास शुभम सोनी की आवाज में भी सुबूत उपलब्ध हैं। एक लिखित बयान में ये कहा गया है कि महादेव एप के प्रमोटर्स ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 538 करोड़ रुपये रिश्वत दी है लेकिन ये एकमात्र ऐसी जानकारी नहीं है, बल्कि एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है।

महादेव ऑफ़लाइन बुक एप के प्रमोटर्स प्रशासन और कांग्रेस के नेताओं से जो सुरक्षा चाहते थे, वो चंद्रभूषण वर्मा नाम के एक अधिकारी के माध्यम से भी सुरक्षा पैसे मांगे गए थे। चंद्रभूषण वर्मा ने अब तक 65 करोड़ रुपये के रिश्वत का आरोप लगाया है।

मुख्यमंत्री ने भाजपा पर लगाया जाँच एजेंसियों के इस्तेमाल का आरोप

दूसरी ओर, मुख्यमंत्री बघेल ने भाजपा पर सात और 17 नवंबर को राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें निशाना बनाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। ईरानी ने इसके जवाब में कहा कि प्रवर्तन निदेशालय की जांच छत्तीसगढ़ के साथ-साथ आंध्र प्रदेश पुलिस की जांच रिपोर्ट पर आधारित है।

केसी वेणुगोपाल बोले भाजपा का एक ही लक्ष्य मुख्यमंत्रियों की छवि खराब करना

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के आरोपों पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, “जब भी चुनाव होते हैं तो भाजपा के लिए मुख्य हथियार प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी और इनकम टैक्स जैसी एजेंसियां बन जाती है। हमने कर्नाटक चुनाव में देखा कि चुनाव के दौरान ही उन्होंने 100 से ज्यादा कांग्रेस उम्मीदवारों पर रेड की… अब मिजोरम समेत सभी 5 राज्यों में जनता का मूड बिल्कुल साफ है। सभी राज्यों में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है…उनके पास एक ही हथियार ईडी है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान दोनों में हमारी सरकार लोकप्रिय है और योजनाएं आम लोगों तक पहुंच रही हैं… लेकिन उनका एक ही लक्ष्य है, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री की छवि को नुकसान पहुंचाना है।”

टीएस सिंह देव ने कहा, सबूत सामने रखें स्मृति ईरानी
br>
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा, “उनके पास अगर कोई जानकारी और सबूत है तो सामने क्यों नहीं रखती, आरोप क्यों लगा रही हैं। उनके पास जानकारी है और वे सामने नहीं रख रही हैं तो वे भी सहभागी हैं क्या?… यह वही ईडी है जिसके अधिकारियों के घरों में भारी मात्रा में पैसा मिला है… हम उम्मीद कर रहे थे कि चुनाव से ठीक पहले ऐसा होगा। यह अप्रत्याशित नहीं है। जब वे चुनाव हारने वाले हैं तो ये बातें सामने ला रहे हैं…यहां तक कि ईडी की प्रेस रिलीज में भी कोई तथ्य नहीं है… कौन से लोग देश में चुनी सरकारों को गिराते हैं और ऑपरेशन लोटस करते हैं ये सभी जानते हैं।”

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने कहा, “ये एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। ये प्रतिशोध की राजनीति है। ये इसलिए अपनाया जा रहा है, क्योंकि बीजेपी की हार बिल्कुल निश्चित है। दोनों राज्यों में भरोसा बरकरार है, फिर से कांग्रेस सरकार है।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स