Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

स्मोक अटैक मामले में हुई छठी गिरफ्तारी, जाँच टीम ने बरामद किए जले हुए मोबाइल के अवशेष, आरोपियों के कपड़े और जूते

संसद पर स्मोक अटैक मामले में दिल्ली पुलिस ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां कर रही है। इसी मामले में शनिवार को अब इस कांड का छठां आरोपी भी गिरफ्तार हुआ है। इस बीच जांच टीम ने जले हुए मोबाइल के अवशेष, आरोपियों के कपड़े और जूते भी बरामद कर लिए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 16 Dec 2023 7:39:33

स्मोक अटैक मामले में हुई छठी गिरफ्तारी, जाँच टीम ने बरामद किए जले हुए मोबाइल के अवशेष, आरोपियों के कपड़े और जूते

नई दिल्ली। संसद पर स्मोक अटैक मामले में दिल्ली पुलिस ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां कर रही है। इसी मामले में शनिवार को अब इस कांड का छठां आरोपी भी गिरफ्तार हुआ है। इसकी पहचान महेश कुमावत के तौर पर हुई है। दिल्ली पुलिस के अफसरों ने इसकी पुष्टि की है और बताया है कि महेश भी पूरी साजिश का हिस्सा था। घंटों चली पूछताछ के बाद गिरफ्तारी की गई है। इस मामले अब तक कुल 6 गिरफ्तारी हो चुकी है। इस बीच जांच टीम ने जले हुए मोबाइल के अवशेष, आरोपियों के कपड़े और जूते भी बरामद कर लिए हैं।

महेश कुमावत को गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने कुमावत को सात दिनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने 15 दिनों की रिमांड मांगी थी।

पुलिस ने बताया कि महेश पिछले 2 सालों से दूसरे आरोपियों से जुड़ा हुआ था और वह साजिश का हिस्सा था। लगभग सभी बैठकों में उसने भाग लिया। वह मुख्य आरोपी ललित झा के साथ मोबाइल फोन और सबूत नष्ट करने में सक्रिय रूप से शामिल है।

जांच टीम ने महेश का इंस्टाग्राम डिकोड कर कई खुलासे किए हैं। महेश पर युवाओं को भड़काने के साथ-साथ वीडियो के जरिए उनका ब्रेन वॉश करने का आरोप है। वह अपने इंस्टाग्राम पर क्रांतिकारियों की तस्वीरें लगाता था।

राजस्थान के नागौर जिले का निवासी महेश भी 13 दिसंबर को दिल्ली आया था। इसी दिन दो व्यक्ति दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष में कूद गए। वहां उन्होंने धुआं फैला दिया और फिर अगले ही पल इस कांड से पूरे देश में हड़कंप मच गया। राजस्थान में महेश के ठिकाने पर ही मुख्य साजिशकर्ता ललित झा घटना के बाद दिल्ली से भाग गया था। पुलिस सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि शुरुआत में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों के मोबाइल फोन नष्ट करने में महेश भी ललित के साथ शामिल था।


यह भी सामने आया है कि, महेश नीलम देवी के भी लगातार संपर्क में था। नीलम को संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के दौरान गिरफ्तार किया गया था। जबकि साजिश में शामिल उसके साथ के अन्य लोग, ललित और महेश दोनों ने गुरुवार को नई दिल्ली इलाके के पुलिस स्टेशन में एक साथ सरेंडर किया था। ललित की गिरफ्तारी शुक्रवार को दर्ज की गई। महेश के चचेरे भाई कैलाश से भी पूछताछ की गई, लेकिन पुलिस ने अब तक उसे गिरफ्तार नहीं किया है।

बता दें कि, संसद में स्मोक अटैक 13 नवंबर को हुआ था। इस दौरान शीतकालीन सत्र चल रहा था। इसी दौरान सागर शर्मा और मनोरंजन डी शून्यकाल के दौरान सार्वजनिक गैलरी से लोकसभा कक्ष में कूद गए। उन्होंने वहां पीला धुआं फैला दिया और नारे भी लगाए। सांसदों ने उन्हें पकड़ लिया। लगभग उसी समय, दो अन्य लोग अमोल शिंदे और नीलम देवी ने संसद परिसर के बाहर "तानाशाही नहीं चलेगी" चिल्लाते हुए भी पीला धुआं छोड़ा। इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर आतंकवाद का आरोप लगाया गया है।

पूछताछ के बाद पुलिस ने कहा कि आरोपी सरकार को अपनी मांगें पूरी करने के लिए मजबूर करने के लिए देश में "अराजकता पैदा करना चाहते थे"। पुलिस ने कहा कि अधिकारी "हमले के पीछे के वास्तविक मकसद" और उसके "किसी अन्य दुश्मन देश के साथ-साथ आतंकवादी संगठनों के साथ संबंध" की जांच कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका