न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नायडू की अपील लेकर सीजेआई की कोर्ट में पहुंचे थे सिद्धार्थ लूथरा, कोर्ट ने कहा आज सुनवाई नहीं, आप कल आइए

आंध्र प्रदेश के सीएम रहे चंद्रबाबू नायडू अपने ऊपर दर्ज केस को खारिज कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट की दहलीज पर पहुंचे थे। उनके वकील ने सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ से दरख्वास्त की कि उनकी अर्जी पर तुरंत सुनवाई की जाए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 25 Sep 2023 4:56:50

नायडू की अपील लेकर सीजेआई की कोर्ट में पहुंचे थे सिद्धार्थ लूथरा, कोर्ट ने कहा आज सुनवाई नहीं, आप कल आइए

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के सीएम रहे चंद्रबाबू नायडू अपने ऊपर दर्ज केस को खारिज कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट की दहलीज पर पहुंचे थे। उनके वकील ने सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ से दरख्वास्त की कि उनकी अर्जी पर तुरंत सुनवाई की जाए। सीजेआई ने अपनी कोर्ट की लिस्ट को चेक कराया तो उसमें नायडू की याचिका का जिक्र नहीं था। उन्होंने नायडू के वकील से कहा कि आज सुनवाई नहीं हो पाएगी। आप कल आइए।

नायडू के खिलाफ आंध्र प्रदेश की पुलिस ने केस दर्ज किया है। स्किल डेवलपमेंट स्कैम को लेकर पुलिस ने लंबी जांच के बाद नायडू को आरोपी बनाया है। उनसे पहले पुलिस 36 आरोपियों पर शिकंजा कस चुकी है। नायडू 37वें आरोपी हैं। पूर्व सीएम फिलहाल जेल में बंद हैं। उन्होंने इससे पहले आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट से केस दर्ज करने की अपील की थी। हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की जिरह सुनने के बाद नायडू की याचिका को खारिज कर दिया। नायडू की तरफ से हाईकोर्ट में हरीश साल्वे के साथ सिद्धार्थ लूथरा पेश हुए थे। जबकि सरकार की पैरवी मुकुल रोहतगी ने की थी।

हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद नायडू की लीगल टीम ने सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल लीव पटीशन दाखिल की थी। सोमवार को उनके वकील सिद्धार्थ लूथरा सीजेआई के सामने पेश हुए और अपनी याचिका की तुरंत सुनवाई की मांग की। सीजेआई ने लिस्ट चेक कराई तो उसमें उनकी रिट का कहीं कोई जिक्र नहीं था। चंद्रचूड़ ने कहा कि आउट ऑफ टर्न सुनवाई वो नहीं कर सकते हैं। लूथरा को कहा गया कि मंगलवार को आइए।

हालांकि लूथरा ने कहा कि आंध्र प्रदेश की सरकार राजनीतिक दुश्मनी निकालने के लिए नायडू को निशाना बना रही है। अगर सुप्रीम कोर्ट दखल नहीं देता है तो वहां लोकतंत्र ही नहीं बचेगा। उनका कहना था कि एक साजिश के तहत नायडू को फंसाया गया है। सीआईडी उनको लगातार रिमांड में रख रही है। सुप्रीम कोर्ट से उनकी अपील थी कि नायडू पर दर्ज केस को रद्द किया जाए। वो जांच में हर तरह से सहयोग करने को तैयार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी