Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शरद पवार को मिला रामलला प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण, 22 जनवरी के बाद करेंगे दर्शन

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव को पत्र लिखा है। शरद पवार ने राम मंदिर समारोह में आमंत्रित करने के लिए आभार जताया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार ने कहा कि वे प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या जाएंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 17 Jan 2024 3:18:09

शरद पवार को मिला रामलला प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण, 22 जनवरी के बाद करेंगे दर्शन

नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव को पत्र लिखा है। शरद पवार ने राम मंदिर समारोह में आमंत्रित करने के लिए आभार जताया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार ने कहा कि वे प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या जाएंगे।

22 जनवरी के बाद करूंगा रामलला के दर्शन

वरिष्ठ नेता शरद पवार ने बताया कि उन्हें 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिला है। पवार ने कहा कि वह अयोध्या जरूर जाएंगे, लेकिन 22 जनवरी के बाद जाएंगे। मेरा अयोध्या आने का कार्यक्रम है। पत्र में लिखा है कि तब तक राम मंदिर निर्माण का काम भी पूरा हो जाएगा।

किस पर साधा निशाना?


शरद पवार ने निमंत्रण के लिए धन्यवाद देते हुए भाजपा और आरएसएस की आलोचना भी की है। उन्होंने कहा, धार्मिक मुद्दों पर लोगों को बहकाने की कोशिश हो रही है, हम भी श्रीराम, हनुमान का सम्मान करते हैं। हालांकि, भाजपा और आरएसएस वोट के लिए उनका फायदा उठा रहे हैं।

शरद पवार ने आगे बोलते हुए कहा कि राजीव गांधी के शासनकाल में जब मस्जिद गिराने का विचार आया तो इजाजत दे दी गई। राजीव गांधी के कार्यकाल में इसका शिलान्यास किया गया था। इसके बाद कई लोग कोर्ट गए, मामला कई सालों तक चला और अब हाल ही में फैसला सुनाया गया है। हालांकि, अब भाजपा और आरएसएस राम मंदिर के काम को नजरअंदाज कर वोट के लिए इसका फायदा उठा रहे हैं।

2 साल में पूरा बनेगा राम मंदिर

शंकराचार्य ने कहा है कि जब तक राम मंदिर का काम पूरा नहीं हो जाता, हम नहीं जाएंगे। शरद पवार ने यह भी कहा है कि मंदिर का काम पूरा होने में कम से कम दो साल और लगेंगे।
पत्र में क्या कहा?

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने पत्र में लिखा, 22 जनवरी को अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता मिला, इसके लिए मैं आभारी हूं। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम भारत ही नहीं, विश्वभर में फैले करोड़ों भक्तों की श्रद्धा और आस्था के प्रतीक हैं। अयोध्या के समारोह को लेकर राम भक्तों में उत्सुकता और आतुरता है और वे भारी संख्या में वहां पहुंच रहे हैं। उनके माध्यम से इस ऐतिहासिक समारोह का आनंद मुझ तक पहुंचेगा। 22 जनवरी के समारोह के समापन के पश्चात श्रीराम लला के दर्शन सहजता और आराम के साथ लिए जा सकेंगे। मेरा अयोध्या आने का कार्यक्रम है, उस समय श्रद्धा के साथ श्री राम लला जी के दर्शन करूंगा। तब तक राम मंदिर का निर्माण भी पूर्ण हो चुका होगा। आपके स्रेहपूर्ण निमंत्रण के लिए मैं एक बार फिर हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। समारोह की सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं स्वीकार करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका