न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संसद में सुरक्षा चूक: उत्पात मचाने वालों को पनाह देने वाला गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 13 दिसंबर को लोकसभा की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों की मदद करने के आरोप में पुलिस ने 5वें संदिग्ध विशाल शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 14 Dec 2023 12:59:29

संसद में सुरक्षा चूक: उत्पात मचाने वालों को पनाह देने वाला गिरफ्तार

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में भारी चूक का मामला सामने आया है। संसद भवन पर हमले की बरसी के दिन लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई। बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो युवक दर्शक दीर्घा से नीचे कूद गए। सदन में शख्स ने कुछ स्प्रे भी किया। इस पूरे घटना क्रम में 6 लोगों के शामिल होने की अब तक पुष्टी हो चुकी है।

वहीं, संसद में उत्पात मचाने वालों की मदद करने वाले को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब छठे आरोपी ललित की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि पांचवें आरोपी विशाल ने ही सागर, मनोरंजन, अनमोल और नीलम को 12 दिसंबर को गुरुग्राम स्थित अपने घर पर पनाह दी थी। इन चारों की निशानदेही पर विशाल की गिरफ्तारी हो पाई।

आरोपियों को दी थी पनाह

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 13 दिसंबर को लोकसभा की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों की मदद करने के आरोप में पुलिस ने 5वें संदिग्ध विशाल शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसे पुलिस की टीम ने सागर और उसके अन्य साथियों की मदद से गुरुग्राम से पकड़ा। बताया जा रहा है कि 12 दिसंबर की रात को ये सभी विशाल के ही फ्लैट में रुके थे। यहीं सभी ने आगे की प्लानिंग की। सभी ने योजनाबद्ध तरीके से अपने-अपने काम बांट लिए। इसके अलावा यह भी तय कर लिया गया कि अगर कोई पकड़ा जाता है तो छठे आरोपी ललित झा का क्या काम होगा?

संसद की सुरक्षा सेंध मामले में ललित का क्या था रोल

प्लानिंग के मुताबिक, सागर शर्मा और मनोरंजन को लोकसभा में घुसकर कार्यवाही के दौरान हंगामा करना था। उन्होंने जूते के अंदर स्मोक बम छिपाया और योजना के मुताबिक, वैसा ही किया जो तय था। वहीं, दूसरी ओर नीलम और अनमोल को संसद परिसर के बाहर पटाखे फोड़ने और प्रदर्शन का जिम्मा मिला था। इनमें ललित का रोल काफी अहम था।

सूत्रों के अनुसार, इन सभी की प्लानिंग थी कि अगर वे पकड़े जाते हैं तो ललित सारे सबूत लेकर मौके से फरार हो जाएगा। बताया जा रहा है कि ललित ही सागर, मनोरंजन, नीलम और अनमोल के फोन और अन्य कुछ सामान लेकर फरार हुआ। दिल्ली पुलिस को इसी की तलाश है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी और 452 के तहत मामला दर्ज किया है।

मैसुरु के सांसद प्रताप सिम्हा की सिफारिश पर बना पास

लोकसभा सचिवालय के अनुरोध पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। सीआरपीएफ के महानिदेशक (डीजी) अनीश दयाल सिंह की अध्यक्षता वाली जांच समिति में अन्य सुरक्षा एजेंसियों के सदस्य और विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। सदन के भीतर कूदने वाले दोनों युवकों सागर शर्मा और मनोरंजन ने मैसुरु के सांसद प्रताप सिम्हा की सिफारिश पर दर्शक दीर्घा में प्रवेश के लिए पास बनवाए थे। इन्हें लगभग एक दर्जन सांसदों ने घेरकर पकड़ा, थोड़ी पिटाई भी की और फिर सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया।

सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में आए थे चारों

जानकारी के मुताबिक सभी छह आरोपी अलग-अलग राज्यों के हैं, लेकिन वे सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे को जानते थे। मालूम हो कि इस मामले में पुलिस ने अंदर पकड़े गए शख्स सागर और महिला नीलम समेत कुल चार लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। बताया जा रहा है कि ये लोग फेसबुक पेज भगत सिंह फैन क्लब से जुड़े हुए थे।

खामियों की पहचान भी करेगी जांच समिति

केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि सीआरपीएफ के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह की अध्यक्षता वाली समिति सुरक्षा में सेंध के कारणों का पता लगाने के साथ ही खामियों की पहचान करेगी। समिति आगे की कार्रवाई की सिफारिश करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स