न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शोपियां में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में मारे गये दो आतंकी

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादियों को मौत की नींद सुला दिया। सुरक्षाबलों को और भी आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 10 Oct 2023 1:12:49

शोपियां में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में मारे गये दो आतंकी

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार देर रात आतंकियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ शुरू हो गई। सोमवार की देर रात यह मुठभेड़ शुरू हुई थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने आतंकियों का मुकाबला किया। एनकाउंटर के दौरान सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। एनकाउंटर के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है।

भारतीय सुरक्षा बल और पुलिस पूरी ताकत से आतंकियों से मुकाबला करने में लगे हुए हैं। कश्मीर पुलिस जोन ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि शोपियां के अलशीपोरा इलाके में मुठभेड़ चल रही है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल रखा है।

मारे गए आतंकवादियों की पहचान कर ली गई है। दोनों की पहचान आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मोरीफत मकबूल और जाजिम फारूक उर्फ अबरार के रूप में की गई है। कश्मीर जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आतंकवादी अबरार कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या में भी शामिल था।

बता दें कि आतंकियों ने इसी साल 26 फरवरी को पुलवामा के अच्छन गांव में कश्मीरी पंडित संजय शर्मा को गोली मारकर हत्या कर दी थी। संजय शर्मा घाटी में एक बैंक में बैंक गार्ड के तौर पर कार्यरत थे। इसके बाद कश्मीर में कई विरोध प्रदर्शन भी हुए थे।

इससे पहले सेना ने 4 अक्टूबर को दो आतंकवादियों को मार गिराया था। जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों के साथ सेना और पुलिस की मुठभेड़ शुरू हुई थी और उसके बाद सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी थी। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों को मार गिराया था।

पुलिस ने बताया था कि इन आतंकियों की पहचान बासित अमीन भट और साकिब अहमद लोन के रूप में हुई और दोनों ही कुलगाम के रहने वाले थे। पुलिस ने आगे बताया था कि इन आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुई थी, जब सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के कुज्जर में आतंकियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना के आधार पर तलाशी अभियान शुरू करके इनकी घेराबंदी की थी। मौके से आपत्तिजनक दस्तावेज, हथियार, कारतूस और एके-47 सीरीज की दो राइफल भी बरामद की गईं थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी