न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को एस.जयशंकर प्रसाद की दो टूक, जो हो रहा है वो सामान्य नहीं

शुक्रवार को वाशिंगटन डीसी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एस जयशंकर ने कहा कि कनाडा में चल रही स्थिति को सामान्य नहीं माना जाना चाहिए, और वहां जो हो रहा है उस पर ध्यान आकर्षित करना महत्वपूर्ण है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 30 Sep 2023 2:00:16

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को एस.जयशंकर प्रसाद की दो टूक, जो हो रहा है वो सामान्य नहीं

नई दिल्ली। भारत और कनाडा विवाद पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक बार फिर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने जो आरोप लगाए हैं वो निराधार हैं। शुक्रवार को वाशिंगटन डीसी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एस जयशंकर ने कहा कि कनाडा में चल रही स्थिति को सामान्य नहीं माना जाना चाहिए, और वहां जो हो रहा है उस पर ध्यान आकर्षित करना महत्वपूर्ण है। विदेश मंत्री ने इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ भारत-कनाडा राजनयिक विवाद पर चर्चा की।

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा है कि कनाडा के साथ जारी समस्यात आतंकवाद, उग्रवाद और हिंसा को अनुमति देने के उसके रवैये को लेकर है और इसी वजह से खालिस्ता न का मुद्दा फिर उभरा है। अमेरिका की पांच दिन की यात्रा के अंतिम दिन कल वाशिंगटन डीसी में संवाददाता सम्मेालन में उन्होंने कहा कि कनाडा के साथ तनाव का कारण हिंसा और उग्रवाद की घटनाओं पर उसकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं होना है। विदेश मंत्री ने कहा कि यह बहुत जरूरी है कि अमेरिका, भारत के इस रुख को समझे क्योंकि कनाडा और भारत दोनों के साथ अमेरिका के अच्छे संबंध हैं।

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब हिंसा को बढ़ावा देना नहीं- जयशंकर

जयशंकर ने कनाडा में भारतवंशियों और भारतीय दूतावासों के खिलाफ हो रहे हमले और हिंसा की घटनाओं का जिक्र करते हुए पूछा कि अगर ऐसी स्थिति किसी अन्य देश के साथ हुई होती तो उस पर क्या प्रतिक्रिया होती। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब हिंसा को बढ़ावा देना नहीं है।

एस जयशंकर ने कहा, ”हमारा कहना है कि आज हिंसा का माहौल है, डराने-धमकाने का माहौल है, जरा इसके बारे में सोचें। उन्होंने मिशन पर स्मोक बम फेंके हैं। हमारे वाणिज्य दूतावास हैं, उनके सामने हिंसा। व्यक्तियों को निशाना बनाया गया और डराया गया। लोगों के बारे में पोस्टर लगाए गए हैं। क्या आप इसे सामान्य मानते हैं?”

उन्होंने आगे कहा, “हमारा कहना यह है, कोई व्यक्तिगत घटना हो सकती है। अगर कोई घटना होती है, कोई जांच और आरोप होते हैं तो आप जानते हैं कि इसमें प्रक्रियाएं शामिल हैं। कोई भी उस पर विवाद नहीं कर रहा है लेकिन वहां है अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, धमकी देने और राजनयिकों को डराने की स्वतंत्रता। मुझे नहीं लगता कि यह स्वीकार्य है।”

भारत-कनाडा विवाद

हाल ही में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाया था कि खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्तता है। हालांकि, भारत ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है और इसे बेतुका और प्रेरित बताया है। कनाडा ने अब तक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के दावे का समर्थन करने के लिए कोई सार्वजनिक सबूत उपलब्ध नहीं कराया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी