न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संसद में गूंजी रणबीर कपूर की एनिमल की गूंज, सेंसर बोर्ड पर लगा सवालिया निशान

फिल्म को महिला विरोधी और डार्क बताया जा रहा है। फिल्म में दिखाई गई हिंसा को लेकर लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। अब फिल्म के लिए विरोध की गूंज संसद में भी सुनने को मिली है। कांग्रेस सांसद ने सदन में कहा है कि आखिर सेंसर बोर्ड ऐसा क्यों कर रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 07 Dec 2023 7:13:12

संसद में गूंजी रणबीर कपूर की एनिमल की गूंज, सेंसर बोर्ड पर लगा सवालिया निशान

नई दिल्ली। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ इन दिनों लाइमलाट में बनी हुई है। फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। चारों तरफ इस फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है। खासतौर से रणबीर कपूर की शानदार एक्टिंग और उनके लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा बॉबी देओल के किरदार की भी काफी चर्चा है। जहां फिल्म ने दुनियाभर में महज 6 दिनों में 500 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है, तो वहीं फिल्म को सोशल मीडिया पर खूब आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है।

फिल्म को महिला विरोधी और डार्क बताया जा रहा है। फिल्म में दिखाई गई हिंसा को लेकर लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। अब फिल्म के लिए विरोध की गूंज संसद में भी सुनने को मिली है। कांग्रेस सांसद ने सदन में कहा है कि आखिर सेंसर बोर्ड ऐसा क्यों कर रहा है।

मेरी बच्चियां रोते हुए हॉल से आईं

दरअसल कांग्रेस नेता रंजीता रंजन ने राज्यसभा में कहा कि ‘एनिमल’ में जिस तरह से हिंसा और खून खराबा दिखाया गया है, जिस तरह से महिलाओं के प्रति क्रूरता को दर्शाया गया है वो बेहद गलत है। उन्होंने कहा कि ‘फिल्में समाज का आईना होती है। हम लोग सिनेमा देखकर बड़े हुए हैं। किन आजकल कुछ ऐसी फिल्में आ रही हैं, जिनमें बहुत हिंसा दिखाई जा रही है। अभी एक फिल्म आई है एनिमल। मैं आपको कह नहीं पाऊंगी कि मेरी बेटी के साथ बहुत सारी बच्चियां कॉलेज में पढ़ती हैं। लेकिन वो आधी पिक्चर में ही उठकर रोती हुई हॉल से बाहर चली आईं।’

समाज में हिंसा का कारण ऐसी फिल्में

रंजीता रंजन ने आगे कहा कि ‘महिलाओं के साथ अपमान को जस्टिफाई करना फिल्म के द्वारा सही नहीं है। कबीर सिंह और एनिमल में जिस तरीके से हीरो अपनी बीवी के साथ व्यवहार करता है, ऐसे बहुत से उदाहरण देखने को मिलेंगे। 11वीं और 12वीं के बच्चे इस तरह की फिल्मों को अपना आदर्श मानने लगे हैं। आज यही वजह है कि समाज में हिंसा देखने को मिल रही है।’

सेंसर बोर्ड पर उठाए सवाल

वहीं रंजीत रंजन ने इस फिल्म का गाना अर्जुन वेल्ली पर भी बात की। उन्होंने कहा कि ‘उच्च कोटि का इतिहास है पंजाब का। हरि सिंह नलवा का। उसमें एक गाना है कि फड़के गंडासी मारी। ये इतिहास को एक गैंगवॉर में, दो परिवारों की नफरत की लड़ाई में, जिसका बेटा अपने बाप के प्यार के लिए मरता हुआ और कोई भी कानून उसे रोकता हुआ नजर नहीं आ रहा है। जहां तक गाने का सवाल है, हरि सिंह नलवा कमांडर इन चीफ थे। उन्होंने मुगलों-अंग्रेजों के खिलाफ उनकी बढ़ती हुई सत्ता को रोकने के लिए लड़ाई लड़ी थी। उनका बेटा था अर्जुन सिंह नलवा। उन्होंने कई मुसलमानों को 1947 में बचाने का काम किया था। उच्च कोटि के इतिहास से जुड़े गाने को बैकग्राउंड में गैंगवार के साथ दिखा रहे हैं। इससे हमारी धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। इस तरह की हिंसात्मक फिल्मों को आखिरकार सेंसर बोर्ड से हरी झंडी कैसे मिल जाती है, बोर्ड कैसे उन्हें पास कर देता है।’

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स