न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रामलला प्राण प्रतिष्ठा: न्योता सभी को भेजा गया है, पर आएंगे वही जिन्हें भगवान राम बुलाएंगे

मीनाक्षी लेखी ने कहा, न्योता सभी को भेजा गया है, लेकिन आएंगे वही जिन्हें भगवान राम ने बुलाया है। वामपंथी पार्टी सीपीएम की नेता बृंदा करात ने तो जाने से ही इनकार किया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए धर्म का राजनीतिकरण हो रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 26 Dec 2023 6:25:54

रामलला प्राण प्रतिष्ठा: न्योता सभी को भेजा गया है, पर आएंगे वही जिन्हें भगवान राम बुलाएंगे

नई दिल्ली। अगले महीने राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। 22 जनवरी को होने वाले इस आयोजन के लिए देश के करीब 8000 गणमान्य लोगों को न्योता भेजा गया है। पीएम नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत समेत तमाम राजनीतिक हस्तियां भी मौजूद रहेंगी। हालांकि इसे लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। कई दलों ने न्योते की बात तो मानी है, लेकिन जाने से ही इनकार कर दिया है। वहीं समाजवादी पार्टी का कहना है कि अब तक न्योता नहीं मिला है, लेकिन आया तो जरूर जाएंगे। यदि न्योता नहीं भी मिला तो बाद में जाएंगे।

इस राजनीति के बीच भाजपा की सांसद मीनाक्षी लेखी ने तंज कसते हुए कहा है कि जिन्हें भगवान राम ने बुलाया है, वही आएंगे। मीनाक्षी लेखी ने कहा, 'न्योता सभी को भेजा गया है, लेकिन आएंगे वही जिन्हें भगवान राम ने बुलाया है।' वामपंथी पार्टी सीपीएम की नेता बृंदा करात ने तो जाने से ही इनकार किया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए धर्म का राजनीतिकरण हो रहा है। करात ने कहा, 'हम नहीं जाएंगे। हम धार्मिक आस्था का सम्मान करते हैं। लेकिन वे लोग एक धार्मिक आयोजन को राजनीति से जोड़ रहे हैं। धर्म को राजनीति का हथियार बनाना ठीक नहीं है।'

राम मंदिर के उद्घाटन आयोजन में आने से इनकार करने वालों में अकेले लेफ्ट के ही नेता नहीं हैं। कांग्रेस के पूर्व नेता कपिल सिब्बल ने भी जाने से इनकार किया है। उनका कहना है कि भगवान राम मेरे दिल में हैं। इसके लिए आयोजन में जाने की जरूरत नहीं है, जहां भाजपा चुनाव से पहले अपना शक्ति प्रदर्शन करना चाहती है। सिब्बल ने कहा, 'मैं जब दिल से ये बातें करता हूं तो मुझे इन चीजों से फर्क नहीं पड़ता। भगवान राम मेरे दिल में हैं। राम मेरे सफर में मुझे दिशा दिखाते हैं। इससे पता चलता है कि मैं कुछ सही कर रहा हूं।'

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग भगवान राम की बातें करते हैं, लेकिन उनका कैरेक्टर एकदम अलग है। भगवान राम सच्चाई, सहष्णुता, त्याग और दूसरों के सम्मान की सीख देते हैं, लेकिन इन लोगों का बर्ताव तो उससे एकदम उलट है। असल में भगवान राम के सिद्धांत दिल में होने चाहिए। सीपीएम के अलावा एक अन्य वामपंथी पार्टी सीपीआई भी इस इवेंट से दूरी बना सकती है। इस बीच महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने कहा कि जो लोग हमसे सवाल पूछते थे, वे आएं अयोध्या हम उन्हें मंदिर दिखाएंगे।

कांग्रेस पर अब भी नजर, जाहिर नहीं कर रही राय

अब तक लेफ्ट समेत कई नेताओं ने अपनी राय जाहिर कर दी है, लेकिन कांग्रेस का रुख साफ नहीं है। ऐसे में सभी की नजर कांग्रेस पर है। पार्टी ने माना है कि मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी को न्योता मिला है। लेकिन अब तक यह साफ नहीं किया है कि कौन जाएगा और कौन नहीं। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को भी न्योता दिया गया है, लेकिन वह स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में कार्यक्रम में उनके शामिल होने पर भी संदेह है। माना जा रहा है कि मुस्लिम मतदाताओं को संदेश देने के लिए कांग्रेस की टॉप लीडरशिप दूर रह सकती है और प्रतिनिधियों को भेजा जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स