न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ना आने की अपील के बाद आडवाणी और जोशी को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का आमंत्रण

विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 19 Dec 2023 5:02:56

ना आने की अपील के बाद आडवाणी और जोशी को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का आमंत्रण

नई दिल्ली। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट लगातार तैयारियां कर रहा है। इस कार्यक्रम के लिए विभिन्न क्षेत्रों के हजारों दिग्गजों को आमंत्रित किया गया है। राम मंदिर निर्माण के लिए 90 के दशक में रथ यात्रा निकालने वाले भाजपा के दिग्गज लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है।

विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया है। उनसे रामजी के आंदोलन के बारे में बात हुई। दोनों वरिष्ठों ने कहा कि वह आने का पूरा प्रयास करेंगे।

इससे पहले न्यूज एजेंसी PTI ने एक रिपोर्ट में यह दावा किया था कि लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी अपने स्वास्थ्य और उम्र की वजह से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शिरकत करें, इसकी संभावनाएं कम ही हैं। राम मंदिर ट्रस्ट के चंपत राय ने कहा कि दोनों ही दिग्गज परिवार के बड़े हैं। उनसे निवेदन किया गया है कि वे कार्यक्रम में न आएं, जिसे दोनों ने मान लिया है।

4000 संत और 2200 अन्य मेहमान आएंगे

चंपत राय ने बताया कि कार्यक्रम में 4400 संत औऱ 2200 गेस्ट को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में काशी विश्वनाथ, वैष्णो देवी और अन्य धार्मिक संस्थानों के प्रमुख शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि आध्यात्मिक नेता दलाई लामा, केरल की माता अमृतानंदमयी, योग गुरु रामदेव, फिल्म स्टार रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अरुण गोविल, उद्योगपति मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, प्रसिद्ध चित्रकार वासुदेव कामत, ISRO निदेशक नीलेश देसाई जैसे दिग्गजों को भी राम मंदिर कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है।

दिल्ली में घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित करेगी भाजपा

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता डोर टू डोर कैंपेन चलाकर लोगों को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद अयोध्या आने के लिए आमंत्रित करेंगे। भाजपा दिल्ली में ‘राम उत्सव’ मनाने की तैयारी कर रही है। हम 1 जनवरी से 15 जनवरी तक डोर टू डोर जाएंगे और लोगों को अयोध्या चलने का आमंत्रण देंगे। हम मंदिर की कमेटियों से भी बात करेंगे कि मंदिरों को सजाया जाए। मंदिरों में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अयोध्या से दी जाने वाली पीएम नरेंद्र मोदी की स्पीच सुनेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स