न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: कोटा में बनी देश की सबसे अनोखी टनल, ऊपर वन्यजीवों की चहलकदमी, नीचे 8-लेन में दौड़ेंगी गाड़ियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के तहत मुकुंदरा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में देश की सबसे अनूठी टनल का निर्माण कार्य जारी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 02 Mar 2025 9:31:00

राजस्थान: कोटा में बनी देश की सबसे अनोखी टनल, ऊपर वन्यजीवों की चहलकदमी, नीचे 8-लेन में दौड़ेंगी गाड़ियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के तहत मुकुंदरा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में देश की सबसे अनूठी टनल का निर्माण कार्य जारी है। शुक्रवार को 8-लेन टनल की खुदाई का काम पूरा कर लिया गया, जिससे दोनों सिरे आपस में मिल गए। इस उपलब्धि पर इंजीनियरों और कर्मचारियों ने खुशी मनाई। 1350 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का यह टनल यातायात के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित होगा और एनएच 52 पर लगने वाले भीषण जाम से राहत दिलाएगा। अत्याधुनिक ऑस्ट्रेलियाई तकनीक से निर्मित यह 8-लेन टनल 4.9 किलोमीटर लंबी है, जो मुकुंदरा टाइगर रिजर्व के नीचे बनाई गई है, और इसे देश की सबसे अनोखी सुरंग माना जा रहा है।

पर्यावरण और वन्यजीवों के संरक्षण का विशेष ध्यान

इस टनल की खासियत यह है कि इसे पर्यावरण और वन्यजीवों को बिना नुकसान पहुंचाए बनाया गया है। टाइगर रिजर्व से 60 मीटर नीचे बनी इस सुरंग से एक्सप्रेसवे का यातायात गुजरेगा, जबकि ऊपर वन्यजीव निर्बाध रूप से विचरण कर सकेंगे। निर्माण के दौरान किसी भी तरह से जंगल को नुकसान नहीं पहुंचाया गया और न ही वन्यजीवों के लिए कोई बाधा उत्पन्न हुई।

1200 करोड़ रुपये की लागत, ट्रैफिक और समय की बचत

इस परियोजना पर लगभग 1200 करोड़ रुपये की लागत आई है। टनल के चालू होने के बाद एनएच 52 पर दरा क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही 10 किलोमीटर के जाम की समस्या समाप्त हो जाएगी। साथ ही, इस टनल के जरिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का ट्रैफिक एनएच 52 की तुलना में आधे से भी कम हो जाएगा, जिससे यात्रा में लगने वाला समय भी कम होगा।

rajasthan tunnel,kota tunnel,unique tunnel in india,mukundra tiger reserve tunnel,delhi-mumbai expressway tunnel,8-lane tunnel,wildlife corridor,highway tunnel india,infrastructure development,kota expressway tunnel

2025 के अंत तक पूरा होने की संभावना

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य कोटा में गोपालपुरा माता मंदिर के पास से शुरू किया गया है, जबकि कोटा जिले के चेचट से मुंबई की ओर वाहनों की आवाजाही पहले से ही जारी है। टनल निर्माण पूरा होने के बाद यह हाईवे कोटा जिले को सीधे दिल्ली-मुंबई से जोड़ देगा। जानकारी के अनुसार, इस टनल का कार्य 2025 के अंत तक पूरा होने की संभावना है, जिससे यात्रियों को तेज, सुगम और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी