न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेरठ हत्याकांड: दो सप्ताह बाद एक-दूसरे को सामने देखकर भावुक हुए मुस्कान-साहिल, 14 दिन बढ़ी न्यायिक हिरासत

मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में आरोपी मुस्कान और साहिल की ज्यूडिशियल कस्टडी 14 दिन बढ़ी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेशी हुई। दोनों की अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होगी। जानें मामले से जुड़ा हर अपडेट।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 02 Apr 2025 5:34:04

मेरठ हत्याकांड: दो सप्ताह बाद एक-दूसरे को सामने देखकर भावुक हुए मुस्कान-साहिल, 14 दिन बढ़ी न्यायिक हिरासत

मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में आरोपी मुस्कान और साहिल की 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी की समय सीमा आज पूरी हो गई, जिसके चलते चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने दोनों की पेशी थी। सुरक्षा के मद्देनजर दोनों को मेरठ न्यायालय में आज नहीं लाया गया। अपितु दोनों को मेरठ जिला कारागार से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जज के सामने पेश किया गया। यह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट में हुई, जहां से कोर्ट ने इन दोनो की ज्यूडिशियल कस्टडी को और 14 दिन के लिए बढ़ा दिया है, अब दोनों की अगली पेशी 15 अप्रैल को होगी।

जेल सुपरिंटेंडेंट डॉ. वीरेश राज ने मीडिया को बताया कि मुस्कान और साहिल दोनों पेशी के समय आमने-सामने आए। ऐसे में करीब दो हफ्ते बाद सौरभ के 'कातिल' एक दूसरे से मिले। उन्होंने एक दूसरे को देखा और भावुक हो गए लेकिन दोनों के बीच कोई बात नहीं हुई।

मुस्कान और साहिल जेल की अलग-अलग बैरक में रखे गए हैं। दोनों लगातार जेल प्रशासन से पास-पास की बैरक में रहने की मांग कर रहे हैं। साथ ही दोनों ने एक बार मिलकर बात करने की गुजारिश भी जेल प्रशासन से की है। मुस्कान जेल में सिलाई सीख रही है जबकि साहिल खेती का काम कर रहा है।

ज्ञातव्य है कि मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में 3 मार्च की रात को सौरभ राजपूत की हत्या उसकी पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल ने कर दी थी। सौरभ हत्याकांड ने उत्तरप्रदेश के साथ-साथ पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने सौरभ की हत्या कर शव के टुकड़े किए और उसे एक ड्रम में रखकर सील कर दिया था। इस मामले में ऐसे-ऐसे खुलासे हो रहे हैं जिसे सुनकर रूप कांप जाती है। पुलिस इस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

मुस्कान और साहिल ने सौरभ को मारने की साजिश पहली बार पिछले वर्ष नवंबर में रची गई थी और साहिल ने इसमें साथ देने का इरादा जाहिर किया। फरवरी में सौरभ को भारत लौटना था और तभी इस खतरनाक साजिश को अंजाम देने का इरादा किया गया। मुस्कान ने स्थानीय दवा की दुकान से प्रतिबंधित दवाएं खरीदी और दुकानदार को बताया कि वह तनाव से राहत पाने के लिए इन दवाओं इस्तेमाल करेगी।

सूत्रों ने बताया कि 25 फरवरी को सौरभ की हत्या की पहली कोशिश की गई लेकिन वह नाकाम रही। सौरभ को प्रतिबंधित दवा खिलाई गई लेकिन वह बेहोश नहीं हुआ लेकिन चार मार्च को यह तरकीब काम कर गई। फिर मुस्कान ने साहिल के साथ मिलकर सौरभ की चाकू घोंपकर हत्या कर दी और अपराध को छिपाने के प्रयास में शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। हत्या से पहले ही मुस्कान ने अपनी छह वर्षीय बेटी को उसकी दादी के घर भेज दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल