न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: ओलावृष्टि से फसलें तबाह, CM भजनलाल ने कलेक्टरों से मांगी नुकसान की रिपोर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। शुक्रवार और शनिवार को कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं।

Posts by : Varsha Singh | Updated on: Sun, 02 Mar 2025 8:57:04

राजस्थान: ओलावृष्टि से फसलें तबाह, CM  भजनलाल ने कलेक्टरों से मांगी नुकसान की रिपोर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। शुक्रवार और शनिवार को कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं। इस नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भरतपुर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कलेक्टरों से चर्चा की और अलग-अलग जिलों में हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट मांगी।

5 मार्च तक सौंपनी होगी रिपोर्ट

सीएम शर्मा ने राजस्व विभाग के प्रमुख शासन सचिव को निर्देश दिए कि प्रभावित जिलों में फसलों के नुकसान का आकलन शीघ्र करवाया जाए। उन्होंने सीकर, चूरू, बीकानेर, झुंझुनूं और खैरथल-तिजारा के जिला कलेक्टरों को गिरदावरी करवाकर रिपोर्ट जल्द भेजने के निर्देश दिए। साथ ही, 7डी रिपोर्ट 5 मार्च तक प्रस्तुत करने को कहा, ताकि प्रभावित किसानों को एसडीआरएफ और एनडीआरएफ फंड से जल्द मुआवजा दिया जा सके।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े सभी जिलों के अधिकारी

बैठक के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन अभय कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) शिखर अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव सार्वजनिक निर्माण प्रवीण गुप्ता समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा, अतिरिक्त मुख्य सचिव आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा आनंद कुमार, बीकानेर संभागीय आयुक्त डॉ. रवि कुमार सुरपुर और जयपुर संभागीय आयुक्त पूनम भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि सीकर और अलवर जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही, इन जिलों और आसपास के इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज हवाएं (20-40 किमी प्रति घंटा) चलने की भी संभावना जताई गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी