न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

US Tariffs: ट्रंप ने भारत पर 26 फीसदी रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया, पाकिस्तान और चीन की तोड़ी कमर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए पारस्परिक टैरिफ की घोषणा की, जिसमें भारत पर 26%, चीन पर 34% और यूरोपीय संघ पर 20% शुल्क लगाया गया। इस फैसले से ट्रेड वार की आशंका बढ़ गई है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Thu, 03 Apr 2025 8:51:02

US Tariffs: ट्रंप ने भारत पर 26 फीसदी रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया, पाकिस्तान और चीन की तोड़ी कमर

बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पारस्परिक टैरिफ की घोषणा की। उन्होंने विभिन्न देशों पर अलग-अलग दरों से शुल्क लगाने की बात कही, जिसे उन्होंने अमेरिका की आर्थिक स्वतंत्रता का कदम बताया। इस फैसले के बाद वैश्विक बाजार में कीमतों में वृद्धि और ट्रेड वार की आशंका बढ़ गई है।

घोषणा के तहत, भारत पर 26% "रेसिप्रोकल टैरिफ" लगाया गया, जबकि चीन पर 34%, यूरोपीय संघ पर 20% और जापान पर 24% शुल्क निर्धारित किया गया। ट्रंप ने यह घोषणा "मेक अमेरिका वेल्थी अगेन" कार्यक्रम के दौरान की।

पीएम मोदी को बताया महान मित्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना घनिष्ठ मित्र बताते हुए ट्रंप ने कहा कि भारत अमेरिका से 52% शुल्क लेता है, जबकि अमेरिका भारत से लगभग कुछ भी नहीं वसूलता। उन्होंने भारत को सख्त कारोबारी देश बताया और कहा कि व्यापार में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है।

राष्ट्रीय सुरक्षा को बताया खतरे में

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अन्य देशों से मोटरसाइकिलों पर सिर्फ 2.4% शुल्क लेता है, जबकि थाईलैंड 60%, भारत 70% और वियतनाम 75% शुल्क लगाता है। उन्होंने घोषणा की कि सभी विदेशी निर्मित ऑटोमोबाइल पर 25% शुल्क लगाया जाएगा ताकि अमेरिकी औद्योगिक क्षेत्र को मजबूत किया जा सके।

चीन और पाकिस्तान को बड़ा झटका

अमेरिका ने भारत के पड़ोसी देशों चीन और पाकिस्तान पर कड़े टैरिफ लगाकर उनकी अर्थव्यवस्थाओं पर गहरा असर डाला है। ट्रंप प्रशासन ने इन देशों पर भारत की तुलना में अधिक शुल्क लगाया है, क्योंकि वे अमेरिकी उत्पादों पर भारी कर लगाते हैं। अगर चीन की बात करें, तो वह अमेरिकी उत्पादों पर 64% तक का टैरिफ लगाता है। इसके जवाब में अमेरिका ने चीन पर 32% शुल्क लगाया है। वहीं, पाकिस्तान अमेरिकी उत्पादों पर 58% शुल्क लगाता है, जिसके चलते अमेरिका ने पाकिस्तान पर 29% टैरिफ लगा दिया है।

पूर्व राष्ट्रपतियों पर साधा निशाना

अपने संबोधन में ट्रंप ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपतियों और नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्होंने अपना काम सही से नहीं किया, जिसके कारण यह असंतुलन पैदा हुआ। उन्होंने स्पष्ट किया कि आधी रात से प्रभावी रूप से सभी विदेशी ऑटोमोबाइल पर 25% शुल्क लागू किया जाएगा।

अन्य प्रमुख देशों पर अमेरिका ने लगाया टैरिफ

अमेरिका ने विभिन्न देशों पर पारस्परिक टैरिफ लागू किया है, जिसमें चीन (34%), यूरोपीय संघ (20%), वियतनाम (46%), ताइवान (32%), जापान (24%), भारत (26%), यूनाइटेड किंगडम (10%), बांग्लादेश (37%), पाकिस्तान (29%), श्रीलंका (44%) और इजरायल (17%) शामिल हैं।

ट्रंप का बड़ा बयान: 50 साल से करदाताओं को ठगा जा रहा है

अपने संबोधन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जोर देकर कहा कि दशकों से अमेरिकी करदाताओं का शोषण किया जा रहा था, लेकिन अब यह युग समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा, "हमारे देश और करदाताओं को पिछले 50 वर्षों से ठगा जा रहा था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।"

चीन और बांग्लादेश की तुलना में भारत पर कम टैरिफ

नई दिल्ली ब्यूरो: अमेरिका ने भारत पर अपेक्षाकृत कम टैरिफ लगाया है, जबकि चीन, बांग्लादेश, इंडोनेशिया और वियतनाम जैसे देशों पर अधिक शुल्क लगाया गया है। चीन पर 34%, वियतनाम पर 46%, और बांग्लादेश पर 37% शुल्क लगाया गया है। ये देश अमेरिका के बाजार में भारत के प्रमुख प्रतिस्पर्धी हैं, जिससे भारतीय उत्पादों को फायदा हो सकता है। बांग्लादेश के गारमेंट उत्पाद अब अमेरिकी बाजार में भारतीय गारमेंट्स की तुलना में महंगे होंगे। वहीं, चीन और वियतनाम इलेक्ट्रॉनिक सामान के बड़े निर्यातक हैं, लेकिन अब इन देशों के उत्पाद भारत के सामान की तुलना में अधिक महंगे हो सकते हैं। हालांकि, अमेरिका के इस फैसले का भारत के निर्यात पर तत्काल प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि भारत के प्रतिस्पर्धी देशों पर अधिक शुल्क लगाया गया है। इससे भारत को रणनीतिक रूप से इस शुल्क का समाधान निकालने का समय मिलेगा।

ब्राजील और ब्रिटेन पर कम टैरिफ, लेकिन भारत पर असर नहीं

ब्राजील और ब्रिटेन पर भारत की तुलना में कम टैरिफ लगाया गया है, लेकिन ये देश अमेरिका में उन वस्तुओं की आपूर्ति नहीं करते जो भारत करता है। इसलिए, भारत के निर्यात को इससे बहुत अधिक नुकसान नहीं होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब