न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की चौथी व पाँचवीं सूची, लगाया मानवेन्द्र सिंह पर दांव, शांति धारीवाल व महेश जोशी को टिकट नहीं

कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनावों के प्रत्याशियों की चौथी व पाँचवीं सूची जारी की। इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे जसवंत सिंह के पुत्र मानवेन्द्र सिंह का है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 01 Nov 2023 3:05:03

राजस्थान विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की चौथी व पाँचवीं सूची, लगाया मानवेन्द्र सिंह पर दांव, शांति धारीवाल व महेश जोशी को टिकट नहीं

नई दिल्ली। मंगलवार देर रात को कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनावों के प्रत्याशियों की चौथी व पाँचवीं सूची जारी की। इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे जसवंत सिंह के पुत्र मानवेन्द्र सिंह का है। कांग्रेस ने एक बार फिर मानवेन्द्र पर दांव लगाया है। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने मानवेन्द्र को वसुंधरा राजे के खिलाफ झालरापाटन से खड़ा किया था जहाँ उन्हें 35 हजार वोटों से शिकस्त खानी पड़ी थी। मानवेन्द्र सिंह 2018 में भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। इस बार कांग्रेस ने उन्हें बाड़मेर की सिवाना विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं दूसरी ओर इन दोनों सूचियों में अशोक गहलोत सरकार के दो कद्दावर मंत्रियों शांति धारीवाल और महेश जोशी का नाम न होने से राजस्थान कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है।

शांति धारीवाल और महेश जोशी को नहीं मिला टिकट

कांग्रेस द्वारा मंगलवार को जारी किए गए नामों में गहलोत सरकार के दो कद्दावर मंत्रियों शांति धारीवाल (कोटा उत्तर) व महेश जोशी (जयपुर, हवामहल) के नाम का ऐलान नहीं किया गया। चौथी लिस्ट में कांग्रेस ने अपने सात मौजूदा विधायकों के टिकट काटे हैं। वहीं दो निर्दलीय विधायकों और 2018 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर जीतकर कांग्रेस में शामिल हुए दो विधायकों को उम्मीदवार बनाया है। इस लिस्ट में भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए दो लोगों को भी टिकट दिया गया है। चौथी लिस्ट सूची में सात महिला उम्मीदवार हैं।

झारखंड में हारे गौरव वल्लभ अब राजस्थान में प्रत्याशी

कांग्रेस द्वारा जारी की गई चौथी लिस्ट में राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ को उदयपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। गौरव वल्लभ इससे पहले झारखंड से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। चौथी लिस्ट में मनोहर थाना से नेमी चंद मीणा, खानपुर से सुरेश गुर्जर, डांग से छेत्रपाल गहलोत, संगोद से भानू प्रताप सिंह, गढ़ी से शंकर लाल, संगवाड़ा से कैलाश कुमार भील, जालौर से रमीला मेघवाल, राजसामंद से नारायण सिंह भाटी, मकराना से जाकिर हुसैन, पाली से भीमराज भाटी, चुरू से रफीक मंडेलिया और तिजारा से इमरान खान को टिकट दिया गया है।

अब तक कुल 156 उम्मीदवारों का कांग्रेस ने किया ऐलान

इससे पहले कांग्रेस राजस्थान के लिए पिछली तीन सूचियों के जरिये 95 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। चौथी और पांचवीं सूची के साथ अब तक पार्टी द्वारा कुल 156 उम्मीदवार घोषित किए जा चुके हैं। कांग्रेस द्वारा देर शाम जारी की गई पाँचवीं सूची में पांच उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया। इस लिस्ट में फुलेरा से विद्याधर चौधरी, जैसलमेर से रूपाराम मेघवाल, पोखरण से सालेह मोहम्मद, असिंद से हंगामी लाल मेवड़ा और जहाजपुर से धीरज गुर्जर के नाम का ऐलान किया। राज्य की 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स