Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

75वाँ गणतंत्र: समारोह में चमकी राजस्थान की झांकी, दिखा भक्ति, शक्ति और संस्कृति का संगम, हस्तशिल्प ने छोड़ी छाप

राजस्थान की झांकी राज्य की संस्कृति के साथ-साथ महिला हस्तशिल्प उद्योगों को शानदार अंदाज से दिखा रही थी। प्रदेश की झांकी में भक्ति, शक्ति और संस्कृति के रंगों का बेहद खूबसूरत संगम दिखाई दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 26 Jan 2024 1:25:36

75वाँ गणतंत्र: समारोह में चमकी राजस्थान की झांकी, दिखा भक्ति, शक्ति और संस्कृति का संगम, हस्तशिल्प ने छोड़ी छाप

नई दिल्ली। आज पूरा देश 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस बार दिल्ली में आयोजित हो रहे गणतंत्र समारोह में मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों रहे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन पर झंडारोहण किया। उसके बाद राजपथ पर परेड के बाद देश के सभी राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाली झांकियां निकालीं गईं। भारत की विविधता, सांस्कृतिक पहचान और विरासत की बानगी देखते ही बनती थी। इस दौरान राजस्थान की झांकी ने हर किसी का मन मोह लिया।

राजस्थान की झांकी राज्य की संस्कृति के साथ-साथ महिला हस्तशिल्प उद्योगों को शानदार अंदाज से दिखा रही थी। प्रदेश की झांकी में भक्ति, शक्ति और संस्कृति के रंगों का बेहद खूबसूरत संगम दिखाई दिया। भक्ति की प्रतीक मीरा बाई की वीणा पकड़े खूबसूरत मूर्ति ने सबका मन मोह लिया तो राजस्थान की पहचान घूमर नृत्य की मूर्ति शिल्प और झांकी में नृत्य करती नृतिकाओं को हर किसी ने खूब सराहा। घूमर राजस्थान का सुप्रसिद्ध पारंपरिक महिला नृत्य है जो विभिन्न उत्सवों में किया जाता है।

ऊंट पर बैठीं नजर आईं महिलाएं

ऊंट राजस्थान की संस्कृति का प्रमुख अंग है, जिसे रेगिस्तान का जहाज भी कहा जाता है। झांकी में ऊंट पर राजस्थान की पारंपरिक वेशभूषा पहने राजस्थानी महिला सवार भी दर्शायी गई हैं। ऊंट के पीछे राजस्थान के स्थापत्य को हाथी युक्त विशेष तोरण द्वार, कलात्मक छतरियों युक्त मीनारों आदि को गुलाबी रंग पर सफेद रंग से सुंदरता पूर्वक अलंकृत किया गया है।
राजस्थानी हस्तशिल्प के दिखे रंग

राजस्थान खूबसूरत हस्तशिल्प का हब है। राजस्थान की हस्तशिल्प कला की ख़ास बात यह है कि, इसमें महिलाओं की भागीदारी अहम होती है। इनका संचालन महिला ही करती हैं। झांकी में इनके द्वारा बनाये गए उत्पादों की सुंदर झलक प्रस्तुत की गई। झांकी में राजस्थान की उद्यमी महिलाओं को पारंपरिक बंधेज, बगरू प्रिंट, एप्लिक वर्क का कार्य करते हुए दर्शाया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका