न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रेलवे की वंदे भारत ट्रेनों को लेकर नई तैयारी, एसी चेयरकार के बाद अब साधारण एक्सप्रेस ट्रेनें, पांच मार्गों को दी मंजूरी

नई वन्दे साधारण एक्सप्रेस ट्रेन में सभी सेंकेंड क्लास के डिब्बे होंगे। इसलिए इसका किराया भी कम रहने का कयास लगाया जा रहा है, जिन रूटों को रेल मंत्रालय ने मंजूरी दी है, उन पर ट्रेनों को संचालन जल्द किए जाने की संभावना है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 29 Oct 2023 4:13:44

रेलवे की वंदे भारत ट्रेनों को लेकर नई तैयारी, एसी चेयरकार के बाद अब साधारण एक्सप्रेस ट्रेनें, पांच मार्गों को दी मंजूरी

नई दिल्ली। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के बाद रेल मंत्रालय ने वंदे साधारण एक्सप्रेस ट्रेनों के पांच मार्गों को मंजूरी दे दी है। इसमें सेंकेंड क्लास के डिब्बे होंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में फिलहाल सिर्फ एसी चेयरकार मौजूद है। इसलिए इनका किराया ज्यादा है। यही कारण है कि सरकार ने आम आदमी तक इसकी पहुंच बढ़ाने के लिए वंदे साधारण ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। इनमें नॉन एसी कोच होंगे, जिस कारण इनका किराया भी कम होगा। इन मार्गों पर जल्द ट्रेनों के संचालन की उम्मीद है।

अब आम यात्रियों का सफर आरामदायक और किफायती बनाने के प्रदान में रेलवे की तरफ से कहा गया कि जल्द स्लीपर और जनरल सुविधा के साथ गैर-एसी वंदे साधारण ट्रेन की शुरुआत की जाएगी। ताजा अपडेट के अनुसार, नॉन-एसी वंदे साधारण ट्रेनों का निर्माण आईसीएफ चेन्नई में 65 करोड़ की अनुमानित लागत से किया जाएगा। इसकी पहली रेक इस साल के अंत तक आने की उम्मीद है।

इन मार्गों पर चलेगी वंदे साधारण

वन्दे साधारण एक्सप्रेस ट्रेन के लिए सरकार ने पांच रूट पर चलाने का फैसला लिया है। इन पांच रूटों में नई पटना-नई दिल्ली, हावड़ा - नई दिल्ली, हैदराबाद - नई दिल्ली, मुंबई - नई दिल्ली एर्नाकुलम - गुवाहाटी शामिल है।

सेंकेंड क्लास के डिब्बे होंगे

नई वन्दे साधारण एक्सप्रेस ट्रेन में सभी सेंकेंड क्लास के डिब्बे होंगे। इसलिए इसका किराया भी कम रहने का कयास लगाया जा रहा है, जिन रूटों को रेल मंत्रालय ने मंजूरी दी है, उन पर ट्रेनों को संचालन जल्द किए जाने की संभावना है। वंदे भारत का नॉन-एसी वर्जन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन फिलहाल सिर्फ एसी चेयर कार में मौजूद है। इसलिए इनका किराया भी बहुत ज्यादा है।

भारतीय रेलवे की तरफ से कहा गया कि पहली वंदे साधरण ट्रेन रेक इस साल के अंत तक आने की उम्मीद है। चेयर कार की सुविधा से लैस एसी वंदे भारत ट्रेन का निर्माण आईसीएफ चेन्नई में किया जा रहा है। अब तक 23 रूट पर इस ट्रेन का सफल संचालन हो रहा है। एक ट्रेन को तैयार करने में करीब 100 करोड़ रुपये की लागत आती है।

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वंदे साधरण ट्रेन में कुल 24 एलएचबी कोच और दो लोकोमोटिव होंगे।

ट्रेन में मिलेंगी ये सुविधाएं

1. वंदे साधरण ट्रेन में यात्रियों को आधुनिक सुविधाएँ मिलने की उम्मीद है। ट्रेन में बायो-वैक्यूम टॉयलेट, पैसेंजर इंफारमेशन सिस्टम और चार्जिंग प्वाइंट जैसी सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

2. यात्रियों की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए हर कोच में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

3. वंदे साधारण ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की तरह ऑटोमेटिक डोर सिस्टम से लैस होगी।

4. ऐसा पहली बार है जब रेलवे की तरफ से नॉन ऐसी ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे, बायो-वैक्यूम टॉयलेट और ऑटोमेटिक डोर सिस्टम जैसी सुविधाएं देने का प्लान किया जा रहा है।

वंदे साधारण का किराया

रेलवे को वंदे भारत ट्रेनों के किराये को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा है। नई शुरू होने वाली वंदे साधारण सर्विस में किराया कम होने की उम्मीद है। इससे लाखों यात्रियों के लिए सुविधाजनक सफर करना पहले से आसान हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स