न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दानिश के घर पहुँचे राहुल गाँधी, लगाया गले, कहा नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है

हुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान" कांग्रेस ने दोनों नेताओं की मुलाकात पर एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "राहुल गांधी बसपा सांसद दानिश अली से मिलने उनके निवास पर पहुंचे।" उनके साथ कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 22 Sep 2023 9:48:26

दानिश के घर पहुँचे राहुल गाँधी, लगाया गले, कहा नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार (21 सितंबर) को बीएसपी सांसद दानिश अली से उनकी निवास पर मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस नेता ने दानिश अली को गले लगाया। राहुल गांधी ने एक्स पर इस मुलाकात की फोटो शेयर की है।

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान" कांग्रेस ने दोनों नेताओं की मुलाकात पर एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "राहुल गांधी बसपा सांसद दानिश अली से मिलने उनके निवास पर पहुंचे।" उनके साथ कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे।

ये मुलाकात उस समय हुई है जब भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी द्वारा उन्हें सदन में अपशब्द कह दिए गए थे। मुलाकात के बाद जब मीडिया ने राहुल से इस विवाद पर बयान चाहा, कांग्रेस नेता ने बस इतना कहा कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है।

दानिश अली ने भी उस मुलाकात के बाद एक बयान कहा कि इस समय सदन में नफरत का बाजार खोल दिया गया है। अब जानकारी के लिए बता दें कि राहुल ने दानिश से उनके घर पर ये मुलाकात की है। जिस समय ये मीटिंग हुई, कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल भी उनके साथ रहे। दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई साफ नहीं, लेकिन टाइमिंग की वजह से माना जा रहा है कि बिधूड़ी के बयान पर ही चर्चा की गई है।

कांग्रेस का भाजपा पर निशाना

कांग्रेस ने आगे लिखा, "कल भरी संसद में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली का अपमान किया था, उन्हें बेहद अमर्यादित और असंसदीय अपशब्द कहे थे और बीजेपी के दो पूर्व मंत्री भद्दे ढंग से हंसते रहे। रमेश बिधूड़ी की यह शर्मनाक और ओछी हरकत सदन की गरिमा पर कलंक है। कांग्रेस देश भर के साथ लोकतंत्र के मंदिर में नफरत और घृणा की ऐसी मानसिकता के सख्त खिलाफ है।"

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद बसपा सांसद दानिश अली ने कहा, ''वह मेरा मनोबल ऊंचा रखने और अपना समर्थन देने के लिए यहां आए। उन्होंने कहा कि मैं अकेला नहीं हूं और जो भी लोग लोकतंत्र के साथ खड़े हैं, वे मेरे साथ खड़े हैं।"

रमेश बिधूड़ी ने लोकसभा में की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

भाजपा के सांसद रमेश बिधूड़ी ने गुरुवार को संसद के विशेष सत्र के दौरान लोकसभा में बसपा सांसद दानिश अली पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। विपक्षी दलों ने रमेश बिधूड़ी के बयान की निंदा करते हुए लोकसभा स्पीकर से उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा ने कारण बताओ नोटिस किया जारी

भाजपा के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रमेश बिधूड़ी के बयान को लेकर माफी भी मांगी है। साथ ही भाजपा ने रमेश बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के अनुसार, भाजपा के नेतृत्व ने उनकी टिप्पणियों को बेहद गंभीरता से लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी