न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राघव चड्‌ढा का बंगला खाली करने से इंकार, दिल्ली हाईकोर्ट की ली शरण

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने उनको मिले बड़े बंगले को खाली करने से इनकार कर दिया। राघव चड्ढा इस आदेश के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में अपील की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 10 Oct 2023 1:07:00

राघव चड्‌ढा का बंगला खाली करने से इंकार, दिल्ली हाईकोर्ट की ली शरण

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने उनको मिले बड़े बंगले को खाली करने से इनकार कर दिया। सांसद के नाते उनको दिल्ली में टाइप-7 बंगला मुहैया कराया गया है, लेकिन कहा जा रहा है वह पहली बार सांसद बने हैं और ऐसे में उनको मिला बंगला उनके राजनीतिक स्तर से बड़ा है। इसको लेकर उनको बंगला खाली कराने का आदेश मिला था। राघव चड्ढा इस आदेश के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में अपील की है। इस याचिका पर बुधवार को चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा और जस्टिस संजीव नरूला की बेंच सुनवाई करेगी। राघव चड्ढा की हाल ही में अभिनेत्री परिणिति चोपड़ा से विवाह हुआ है।

राज्यसभा सचिवालय ने आवंटित बंगला खाली कराने का नोटिस वापस ले लिया

चड्ढा को पहले राज्यसभा सचिवालय से बंगला छोड़ने का नोटिस मिला था। तब निचली अदालत ने एक अंतरिम आदेश जारी कर बंगला खाली कराने पर रोक लगा दी थी। हालांकि बाद में राज्यसभा सचिवालय ने चड्ढा को आवंटित बंगला खाली कराने के अपने नोटिस को वापस ले लिया। इस बीच दिल्ली की अदालत ने अपना अंतरिम आदेश रद करते हुए राघव चड्ढा को बंगला खाली करने का निर्देश दिया।

पिछले साल जुलाई में आवंटित टाइप-7 बंगले से बेदखल करने से रोक दिया था

दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार (5 अक्टूबर 2023) को उस अंतरिम आदेश को रद्द कर दिया, जिसने राज्यसभा सचिवालय को आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा को पिछले साल जुलाई में आवंटित टाइप-7 बंगले से बेदखल करने से रोक दिया था। अदालत ने कहा कि उनके पास इस पर कब्जा जारी रखने का कोई निहित अधिकार नहीं है। इसके बाद परिसर का आवंटन रद्द कर दिया गया। अदालत अंतरिम आदेश को वापस लेने की मांग करते हुए राज्यसभा सचिवालय द्वारा दायर एक समीक्षा आवेदन पर सुनवाई कर रही थी। चड्ढा ने सचिवालय के खिलाफ एक आवेदन दायर किया था, जिसमें उन्हें आवंटित आवास को रद्द करने वाले 3 मार्च को जारी एक पत्र को चुनौती दी गई थी।

अब सांसद राघव चड्ढा इस आदेश के खिलाफ राहत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट चले गये हैं। उनकी याचिका पर बुधवार को चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा और जस्टिस संजीव नरूला की बेंच सुनवाई करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी