न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईडी की चार्जशीट में आया प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम, जमीन से जुड़ा है मामला, बढ़ेंगी मुश्किलें

कांग्रेस पार्टी के महासचिव प्रियंका गांधी की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। ED ने प्रियंका गांधी का नाम हरियाणा के फरीदाबाद में एक जमीन की खरीद से जुड़े मामले की चार्जशीट में शामिल किया है। उनके पति रॉबर्ट वाड्रा का नाम भी चार्जशीट में शामिल किया गया है। हालांकि, प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा का नाम चार्जशीट में बतौर आरोपी शामिल नहीं किया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 28 Dec 2023 5:45:18

ईडी की चार्जशीट में आया प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम, जमीन से जुड़ा है मामला, बढ़ेंगी मुश्किलें

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के महासचिव प्रियंका गांधी की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। ED ने प्रियंका गांधी का नाम हरियाणा के फरीदाबाद में एक जमीन की खरीद से जुड़े मामले की चार्जशीट में शामिल किया है। उनके पति रॉबर्ट वाड्रा का नाम भी चार्जशीट में शामिल किया गया है। हालांकि, प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा का नाम चार्जशीट में बतौर आरोपी शामिल नहीं किया गया है।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का नाम ‘प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट’ (पीएमएलए) से जुड़े एक केस की चार्जशीट में दर्ज किया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बताया है कि रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली के रहने वाले रियल एस्टेट एजेंट के जरिए हरियाणा में जमीनें खरीदीं। इस एजेंट ने एनआरआई बिजनेसमैन सीसी थंपी को भी जमीनें बेचीं।

चार्जशीट सी.सी. थंपी के खिलाफ दाखिल की गई है जो एनआरआई व्यवसायी हैं। एक और शख्स सुमित चड्ढा हैं, जो भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक हैं। उनके खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल है।

ईडी की चार्जशीट के मुताबिक, जांच के दौरान पता चला कि सी.सी. थंपी ने 2005 और 2008 के बीच दिल्ली-एनसीआर स्थित एक रियल एस्टेट एजेंट एच.एल. पाहवा के जरिए हरियाणा में फरीदाबाद के अमीपुर गांव में लगभग 486 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया।

रॉबर्ट वाड्रा ने 2005-2006 के दौरान पाहवा से अमीपुर में कुल 334 कनाल (40.08 एकड़) जमीन के तीन पार्सल भी खरीदे, बाद में दिसंबर 2010 में उसी जमीन को एच.एल. पाहवा को वापस बेच दिया।

इसके अलावा, प्रियंका गांधी वाड्रा ने अप्रैल 2006 में पाहवा से अमीपुर गांव में 40 कनाल (5 एकड़) कृषि भूमि का अधिग्रहण किया। बाद में उन्होंने वही जमीन फरवरी 2010 में पाहवा को बेच दी।

ईडी की चार्जशीट में कहा गया है, “पाहवा को भूमि अधिग्रहण से बही-खातों से नकद प्राप्त हो रहा था। यह भी देखा गया कि रॉबर्ट वाड्रा ने पाहवा को बिक्री का पूरा भुगतान नहीं किया। इस संबंध में जांच अभी भी जारी है। एच.एल. पाहवा की बुक में लेनदेन को दर्शाने वाले बही-खातों की प्रतिलिपि 17.11.2023 के पत्र के माध्यम से रिकॉर्ड में ली गई थी।“

आगे लिखा है, “इस मामले में जांच के दौरान, यह पाया गया कि सी.सी. थंपी और रॉबर्ट वाड्रा के बीच गहरा रिश्ता है। उनके बीच न केवल व्यक्तिगत दोस्ती बल्कि व्यावसायिक हित भी पाए गए हैं।''

आरोप पत्र के अनुसार, थंपी के बयान विभिन्न तारीखों पर पीएमएलए की धारा 50 के तहत दर्ज किए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स