न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रामलला प्राण प्रतिष्ठा से तीन दिन पहले बिस्तर पर नहीं सोएंगे PM मोदी, साथ में होगी खाट और कंबल

प्रधानमंत्री 11 दिन के उपवास पर हैं, जो उन्होंने 12 जनवरी से शुरू किया है। इस दौरान वह नियमों का पालन कर रहे हैं। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से तीन दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिस्तर पर नहीं सोएंगे। इस दौरान वह कठोर उपवास रखेंगे और केवल फलों का सेवन करेंगे। पीएम मोदी लकड़ी की चौकी या खाट पर सिर्फ कंबल बिछाकर सोएंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 17 Jan 2024 12:47:31

रामलला प्राण प्रतिष्ठा से तीन दिन पहले बिस्तर पर नहीं सोएंगे PM मोदी, साथ में होगी खाट और कंबल

नई दिल्ली। 22 जनवरी को देश को समर्पित किए जाने वाले रामलला मंदिर के उद्घाटन को लेकर अयोध्या धाम में तैयारियां अब अपने अन्तिम चरण में हैं। मंगलवार 16 जनवरी से प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान भी शुरू हो चुका है, जो कि 22 जनवरी तक चलेगा। राम मंदिर अभिषेक समारोह के मुख्य यजमान अनिल मिश्रा होंगे। उन्हें 10 अलग-अलग तरीकों से स्नान कराया जाएगा। राम मंदिर के वैदिक पुजारी सुनील लक्ष्मीकांत दीक्षित ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, "प्राण प्रतिष्ठा समारोह में लगभग 150 विद्वान भाग लेंगे। यह प्रार्थना मंगलवार को शुरू हो चुकी है। 22 जनवरी की शाम तक जारी रहेगी। यजमान की शुद्धि के लिए 'प्रायश्चित' प्रार्थना की गई। विष्णु पूजा और गोदान भी किया जाएगा। मूर्ति को साफ करने के बाद इसे मंदिर की ओर ले जाया जाएगा।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करनी है। इसके लिए वह 11 दिनों के अनुष्ठान पर हैं। इसके अलाआ, मोदी ने स्वयं ट्रस्ट से रीति-रिवाजों के बारे में पूछा है। प्रधानमंत्री 11 दिन के उपवास पर हैं, जो उन्होंने 12 जनवरी से शुरू किया है। इस दौरान वह नियमों का पालन कर रहे हैं। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से तीन दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिस्तर पर नहीं सोएंगे। इस दौरान वह कठोर उपवास रखेंगे और केवल फलों का सेवन करेंगे। पीएम मोदी लकड़ी की चौकी या खाट पर सिर्फ कंबल बिछाकर सोएंगे।

जटायु की मूर्ति की करेंगे पूजा

प्राण प्रतिष्ठा के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्ण व्रत रखेंगे। पीएम मोदी विशिष्ट मंत्रों का जाप करेंगे। जटायुजी की मूर्ति उन सभी लोगों के प्रतीक के रूप में बनाई गई है जिन्होंने मंदिर के लिए बलिदान दिया है। पीएम मोदी खुद उनकी पूजा करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी मंदिर निर्माण में भूमिका निभाने वाले मजदूरों से भी मुलाकात करेंगे।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की सभी रस्में वाराणसी के आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ और काशी के मुख्य आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित के नेतृत्व में 121 आचार्यों द्वारा पूरी की जाएंगी। 22 जनवरी को भगवान रामलला के अभिषेक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे।

घर पर जश्न मनाएं, बाद में अयोध्या आएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की है कि जो भी लोग 22 जनवरी को राम मंदिर अभिषेक समारोह के लिए अयोध्या आने के लिए उत्सुक हैं, उन्हें अपनी सुविधा के अनुसार बाद में आना चाहिए। 22 जनवरी को हर किसी के लिए अयोध्या पहुंचना बहुत मुश्किल है। राम भक्तों से हाथ जोड़कर अनुरोध है कि 22 जनवरी को अनुष्ठान के साथ कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे अपनी सुविधा के अनुसार 23 जनवरी के बाद अयोध्या आ सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी