Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी ने जारी किए श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जारी किए गए इन विशेष 6 स्मारक डाक टिकटों में राम मंदिर, भगवान गणेश, भगवान हनुमान, जटायु, केवटराज और मां शबरी शामिल हैं। सूर्य की किरणों और चौपाई की सोने की पत्ती इस लघु शीट को एक राजसी प्रतीक बनाती है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 18 Jan 2024 2:12:48

PM मोदी ने जारी किए श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट जारी किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका, न्यूजीलैंड, इंडोनेशिया और सिंगापुर सहित दुनिया भर में 20 से ज्यादा देशों द्वारा भगवान राम पर जारी टिकटों की एक स्टाम्प पुस्तक भी जारी की।

डाक टिकट के डिज़ाइन में राम मंदिर, चौपाई 'मंगल भवन अमंगल हारी', सूर्य, सरयू नदी, और मंदिर में एवं उसके आसपास की मूर्तियां शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जारी किए गए इन विशेष 6 स्मारक डाक टिकटों में राम मंदिर, भगवान गणेश, भगवान हनुमान, जटायु, केवटराज और मां शबरी शामिल हैं। सूर्य की किरणों और चौपाई की सोने की पत्ती इस लघु शीट को एक राजसी प्रतीक बनाती है।

पांच भौतिक तत्व यानी आकाश, वायु, अग्नि, पृथ्वी और जल, जिन्हें 'पंचभूत' के रूप में जाना जाता है, विभिन्न डिजाइन तत्वों के माध्यम से परिलक्षित होते हैं और सभी अभिव्यक्तियों के लिए आवश्यक पंचमहाभूतों का पूर्ण सामंजस्य स्थापित करते हैं।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया भर में भगवान राम पर जारी टिकटों की एक पुस्तक भी जारी की है। यह स्टाम्प पुस्तक विभिन्न समाजों पर श्री राम की अंतर्राष्ट्रीय अपील को प्रदर्शित करने का एक प्रयास है।
prime minister narendra modi released commemorative postage stamp on shri ram janmabhoomi temple,narendra modi,ayodhya ram mandir,ram janmabhoomi temple,uttar pradesh,up news 48 पन्नों की इस पुस्तक में अमेरिका, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, कनाडा,कंबोडिया जैसे देशों के अलावा संयुक्त राष्ट्र जैसे वैश्विक संगठनों सहित 20 से अधिक देशों द्वारा जारी किए गए डाक टिकट शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जब आप किसी डाक टिकट को जारी करते हैं और जब कोई इसे किसी को भेजता है तो वह सिर्फ पत्र या सामान नहीं भेजता वे सहज रूप से इतिहास के किसी अंश को भी किसी दूसरे तक पहुंचा देता है। ये टिकट केवल कागज का टुकड़ा नहीं है, ये टिकट केवल कोई कला का कार्य नहीं है ये इतिहास की किताबों, कलाकृतियों के रूपों और ऐतिहासिक स्थलों के सबसे छोटा रूप भी होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी

दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी

जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल

विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि

सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका