न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी ने दिया ब्रिटिश अखबार को इंटरव्यू, कहा- खुशी से और समृद्ध होकर भारत में रह रहे मुसलमान

ब्रिटिश अखबार फाइनेंशियल टाइम्स के साथ इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि कई अन्य देशों में उत्पीड़न का सामना करने के बावजूद मुसलमानों को भारत में सुरक्षित ठिकाना मिला है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 21 Dec 2023 10:40:09

PM मोदी ने दिया ब्रिटिश अखबार को इंटरव्यू, कहा- खुशी से और समृद्ध होकर भारत में रह रहे मुसलमान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक इंटरव्यू के दौरान बड़ा बयान दिया है। ब्रिटिश अखबार फाइनेंशियल टाइम्स के साथ इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि कई अन्य देशों में उत्पीड़न का सामना करने के बावजूद मुसलमानों को भारत में सुरक्षित ठिकाना मिला है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “दुनिया में अन्य जगहों पर उत्पीड़न का सामना करने के बावजूद उन्हें भारत में एक सुरक्षित आश्रय मिला है। वे खुशी से और समृद्ध होकर रह रहे हैं। इससे पता चलता है कि भारतीय समाज में किसी भी धार्मिक अल्पसंख्यक के प्रति भेदभाव की कोई भावना नहीं है।”

इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी से भारत में मुस्लिम अल्पसंख्यकों के भविष्य के बारे में पूछा गया, जिसके जवाब में उन्होंने पारसियों की आर्थिक सफलता की ओर इशारा किया। वर्ष 2023 के सरकारी अनुमान के अनुसार भारत में लगभग 20 करोड़ मुसलमान रहते हैं, जो पूरी आबादी का 14.28% है।

पीएम मोदी ने इस साल की शुरुआत में जून में अमेरिका की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान भारत में मुसलमानों के खिलाफ किसी भी तरह के भेदभाव से इनकार किया था। 23 जून को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी से पूछा गया कि वह अपने देश में मुसलमानों और अन्य अल्पसंख्यकों के अधिकारों में सुधार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए क्या कदम उठा रहे हैं? इसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा था कि इनमें सुधार की जरूरत नहीं है।

जब पीएम मोदी से उनकी सरकार द्वारा अपने आलोचकों पर कथित कार्रवाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “एक पूरा इकोसिस्टम है जो हमारे देश में उपलब्ध स्वतंत्रता का उपयोग संपादकीय, टीवी चैनल, सोशल मीडिया, वीडियो, ट्वीट आदि के माध्यम से हम पर इन आरोपों को उछालने के लिए कर रहा है। उन्हें ऐसा करने का अधिकार है। लेकिन दूसरों को तथ्यों के साथ जवाब देने का समान अधिकार है।”

पीएम मोदी ने उन बाहरी लोगों के लंबे इतिहास की ओर इशारा किया जो भारत आए और इसकी ताकत को कम करके आंका। पीएम मोदी ने कहा, “1947 में, जब भारत आज़ाद हुआ, तो चले गए अंग्रेजों ने भारत के भविष्य के बारे में बहुत ही भयानक भविष्यवाणियां कीं। लेकिन हमने देखा है कि वे सभी भविष्यवाणियां झूठी साबित हुई है। जो लोग आज हमारी सरकार पर इसी तरह संदेह करते हैं, वे भी गलत साबित होंगे।”

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स