न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में प्राइमरी स्कूल 10 नवम्बर तक बंद, 6-12 के लिए ऑनलाइन क्लास का विकल्प

दिल्ली में वायु प्रदूषण एक खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली-NCR के कई स्थानों पर AQI 450 के पार चला गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, 5 नवंबर को सुबह 4 बजकर 18 मिनट पर राजधानी दिल्ली में एक्यूआई 453 दर्ज किया गया, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 05 Nov 2023 3:54:49

दिल्ली में प्राइमरी स्कूल 10 नवम्बर तक बंद, 6-12 के लिए ऑनलाइन क्लास का विकल्प

नई दिल्ली। वायु प्रदूषण के चलते जहरीली बन चुकी दिल्ली में लोगों का जीना मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे प्रदूषण से बच्चों को बचाने के लिए सरकार ने 5 नवम्बर तक पाँचवीं कक्षा के तक स्कूल बंद किए थे, लेकिन अब सरकार ने इस अवधि को बढ़ाकर 10 नवम्बर तक कर दिया है। 11 नवम्बर को शनिवार है और 12 नवम्बर को दीवाली है जिसके चलते स्कूलों में वैसे ही छुटि्टयाँ हैं। कक्षा 6-12 तक के स्कूलों को बंद नहीं किया गया है, लेकिन उन्हें यह विकल्प दिया गया है कि वे ऑनलाइन क्लास चला सकते हैं। इस बारे में दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने जानकारी दी।

दिल्ली में वायु प्रदूषण एक खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली-NCR के कई स्थानों पर AQI 450 के पार चला गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, 5 नवंबर को सुबह 4 बजकर 18 मिनट पर राजधानी दिल्ली में एक्यूआई 453 दर्ज किया गया, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है। शहर और इसके पड़ोसी जिले पिछले कुछ दिनों से जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। अभी हाल-फिलहाल उससे कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

राष्ट्रीय राजधानी जहरीली धुंध की मोटी परत में लिपटी है। यहां हवा की गुणवत्ता लगातार गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। स्विस ग्रुप IQAir के आंकड़ों के अनुसार, कोलकाता और मुंबई के साथ राजधानी दिल्ली आज दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक है। आज सुबह 7.30 बजे 483 एक्यूआई के साथ नई दिल्ली फिर से रियल टाइम लिस्ट में टॉप पर रही, इसके बाद लाहौर 371 पर रहा। वहीं, कोलकाता और मुंबई भी क्रमशः 206 और 162 एक्यूआई के साथ वायु प्रदूषण से सबसे ज्यादा प्रभावित पांच शहरों में शामिल रहे।

CPCB के अनुसार, अगर टॉप-10 प्रदूषित शहरों की बात करें तो इसमें एनसीआर के ग्रेटर नोएडा में AQI लेवल 476 और फरीदाबाद में 456 दर्ज हुआ है। वहीं, नोएडा में 433, हरियाणा के गुरुग्राम में 435, सिरसा में 432, कैथल में 455, फतेहबाद में 454 और हिसार में AQI लेवल 447 पर पहुंच गया है।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, दो स्मॉग टावर बने थे। आनंद विहार में केंद्र सरकार ने स्मॉग टावर बनाया था उसका क्या हुआ? CP के स्मॉग टावर को सरकार और उच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करके केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त अधिकारी ने मनमानी तरीके से उसे बंद कराया है। उस पर हमने कार्रवाई करने के लिए भी कहा है।

गोपाल राय ने कहा, केंद्र सरकार के आंकड़े बताते हैं कि पंजाब में पराली पिछले साल से कम जलाई गई है। पंजाब के पराली के धुएं का दिल्ली पर उतना असर नहीं है, जितना हरियाणा और उत्तर प्रदेश का है, क्योंकि हवा में गति ही नहीं है। हवा चलेगी तभी तो पंजाब का धुंआ दिल्ली तक आएगा। अभी दिल्ली में चारों ओर का धुंआ आया है। हरियाणा और उत्तर प्रदेश की पराली का धुंआ दिल्ली पहुंच रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स