न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP: प्रयागराज में बड़ा सड़क हादसा, महाकुंभ जा रही बोलेरो की बस से भिड़ंत, 10 की मौत, 19 घायल

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। महाकुंभ के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो कार और एक बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Posts by : Varsha Singh | Updated on: Sat, 15 Feb 2025 8:39:43

UP: प्रयागराज में बड़ा सड़क हादसा,  महाकुंभ जा रही बोलेरो की बस से भिड़ंत, 10 की मौत, 19 घायल

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। महाकुंभ के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो कार और एक बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह हादसा प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर रात करीब 2 बजे हुआ। बोलेरो छत्तीसगढ़ से महाकुंभ के लिए प्रयागराज जा रही थी, जबकि बस मध्य प्रदेश लौट रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, बोलेरो में सवार सभी 10 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 19 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।

prayagraj mirzapur highway accident,bolero bus collision,mahakumbh accident news,tragic road accident prayagraj,devotees killed in road accident,prayagraj bus crash,mahakumbh devotees accident,highway crash latest news,uttar pradesh road accident,prayagraj fatal collision,bus accident in india,major road accident news

टक्कर लगते ही उड़ गए बोलेरो के परखच्चे

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से श्रद्धालु बोलेरो कार में संगम स्नान के लिए प्रयागराज के महाकुंभ मेले जा रहे थे। रात करीब 2 बजे जब उनकी गाड़ी प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा थाना क्षेत्र के मनु के पुरा गांव के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही बस से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी आवाज दूर तक सुनाई दी और बोलेरो कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

महाकुंभ से वाराणसी जा रही थी बस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बोलेरो गाड़ी इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी कि उसमें फंसे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी मशीन बुलानी पड़ी। हालांकि, बोलेरो में सवार सभी 10 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी थी। बस में सवार 19 यात्री घायल हुए, जिन्हें रामनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। ये यात्री मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले थे और महाकुंभ से वाराणसी जा रहे थे। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल