न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Mahakumbh Car Parking: महाकुंभ में कार से यात्रा करने वालों के लिए पार्किंग स्थानों की पूरी जानकारी

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु स्नान करने आते हैं। यदि आप अपनी कार से महाकुंभ जाने का विचार कर रहे हैं, तो सबसे बड़ी समस्या पार्किंग की हो सकती है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sun, 12 Jan 2025 10:34:40

Mahakumbh Car Parking: महाकुंभ में कार से यात्रा करने वालों के लिए पार्किंग स्थानों की पूरी जानकारी

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु स्नान करने आते हैं। यदि आप अपनी कार से महाकुंभ जाने का विचार कर रहे हैं, तो सबसे बड़ी समस्या पार्किंग की हो सकती है। महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में कार पार्किंग के लिए विशेष स्थानों की व्यवस्था की गई है। यहां जानिए किस रूट से आने वाले वाहनों के लिए कौन सी पार्किंग सुविधा उपलब्ध है।

दिल्ली से वाया कानपुर महाकुंभ जाने वालों के लिए कार पार्किंग

- यदि आप दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम से वाया कानपुर महाकुंभ जा रहे हैं तो आपके लिए नेहरू पार्क और एयरफोर्स मैदान पार्किंग में कार पार्क करने की व्यवस्था की गई है।

दिल्ली से वाया लखनऊ महाकुंभ जाने वालों के लिए कार पार्किंग

- यदि आप दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम से वाया लखनऊ महाकुंभ जा रहे हैं तो आपके लिए बेली कछार और बेली कछार 2 में कार पार्क करने की व्यवस्था की गई है।

बिहार से वाया वाराणसी महाकुंभ जाने वालों के लिए कार पार्किंग

- यदि आप बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल से वाया वाराणसी महाकुंभ क्षेत्र में जा रहे हैं तो शिवपुर उस्तापुर पार्किंग, पटेल बाग, कान्हा मोटर्स पार्किंग में वाहनों की पार्किंग कर सकते हैं।

गोरखपुर से वाया जौनपुर महाकुंभ जाने वालों के लिए कार पार्किंग

- यदि आप पूर्वांचल के गोरखपुर, देवरिया, मऊ और आजमगढ़ जैसे जिलों से वाया जौनपुर रोड महाकुंभ क्षेत्र में जा रहे हैं तो चीनी मिल पार्किंग झुंसी और पुरेसुरदास पार्किंग गारापुर रोड पर वाहनों को पार्क कर सकते हैं।

एमपी से वाया मिर्जापुर महाकुंभ जाने वालों के लिए कार पार्किंग

- यदि आप मध्य प्रदेश या छत्तीसगढ़ की तरफ से वाया मिर्जापुर रोड महाकुंभ क्षेत्र में जा रहे हैं तो वाहनों की पार्किंग देवरख उपरहार व सरस्वती हाई टेक में की जा सकेगी।

एमपी से वाया रीवा महाकुंभ जाने वालों के लिए कार पार्किंग

- अगर आप मध्य प्रदेश के रीवा, सतना या मैहर से वाया रीवा रोड महाकुंभ क्षेत्र में आते हैं तो नैनी एग्रीकल्चर इस्टीट्यूट और नव प्रयागम पार्किंग पर वाहन पार्क कर सकते हैं।

पुराने शहर से महाकुंभ जाने वालों के लिए पार्किंग

- प्रयागराज महाकुंभ में पुराने शहर से आने वाले श्रद्धालुओं को ईसीसी डिग्री कालेज पार्किंग और इण्टर कालेज पार्किंग में कार पार्क करने की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा वाया MG मार्ग से आने वाले श्रद्धालु C.M.P डिग्री कालेज और केपी ग्राउण्ड पर अपने वाहन पार्क कर सकते हैं।

शहरी क्षेत्र से महाकुंभ जाने वालों के लिए पार्किंग

- महाकुंभ क्षेत्र में शहरी क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालु करनैलगंज इण्टर कालेज और मुस्लिम हास्टल ग्राउण्ड में अपने वाहन पार्क कर सकते हैं। इसके अलावा हासिमपुर बक्शी बांध होते हुए बघाडा पार्किंग आईआरटी पार्किंग में भी वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

शिव कुटी व अन्य क्षेत्रों से आने वालों के लिए पार्किंग

- प्रयागराज महाकुंभ क्षेत्र में शिव कुटी और अन्य शहरी क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालु अपट्रान चौराहा होते हुए नागेश्वर पार्किंग में कार की पार्किंग कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण निर्देश:

- श्रद्धालुओं को सलाह दी जाती है कि वे पार्किंग स्थल पर पहुंचने से पहले अपने वाहन को ठीक से व्यवस्थित करें और पार्किंग से संबंधित स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
- पार्किंग स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल