न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में कई धार्मिक और राजनीतिक आयोजनों की वजह से भी फैला कोरोना संक्रमण: WHO

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट से यह साबित हो चुका है कि भारत में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने की प्रमुख वजह पिछले महीने हुए चुनाव और कुंभ भी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 13 May 2021 11:44:20

भारत में कई धार्मिक और राजनीतिक आयोजनों की वजह से भी फैला कोरोना संक्रमण: WHO

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट से यह साबित हो चुका है कि भारत में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने की प्रमुख वजह पिछले महीने हुए चुनाव और कुंभ भी है। WHO की तरफ से कोरोना को लेकर बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में कोरोना संक्रमण के बढ़ने के पीछे कई वजह है जिनमें धार्मिक और राजनीतिक इवेंट्स भी शामिल है। WHO ने किसी इवेंट का नाम तो नहीं लिया लेकिन रिपोर्ट में कहा गया है कि धार्मिक और राजनीतिक इवेंट्स में भारी भीड़ जुटना भी संक्रमण बढ़ने की वजहों में शामिल है। इन इवेंट्स में कोताही बरती गई। WHO ने यह भी कहा है कि संक्रमण बढ़ने में इन फैक्टर्स की कितनी भूमिका रही, इस बारे में स्थिति साफ नहीं है।

WHO का कहना है कि भारत में कोरोना का B.1.1.7 वैरिएंट पहली बार अक्टूबर 2020 में सामने आया था। यहां कोरोना के मामलों और मौतों में दोबारा बढ़ोतरी से B.1.1.7 और B.1.612 जैसे कुछ दूसरे वैरिएंट्स को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के वीकली अपडेट में कहा गया है कि भारत के कोरोना पॉजिटिव सैंपल्स में से 0.1% को ग्लोबल इनिशिएटिव ऑन शेयरिंग ऑल इन्फ्लूएन्जा डेटा (GISAID) पर सीक्वेंस किया गया था। ताकि कोरोना वैरिएंट्स का पता लगाया जा सके। इसमें सामने आया कि B.1.1.7 और B.1.612 जैसे कई वैरिएंट्स की वजह से भारत में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई।

कोरोना के दोनों वैरिएंट्स की ग्रोथ ज्यादा

WHO के मुताबिक अप्रैल के आखिर तक भारत में कोरोना के 21% केसों में B.1.617.1 वैरिएंट और 7% में B.1.617.2 पाया गया। यह बात भी सामने आई कि दूसरे वैरिएंट्स के मुकाबले इन दोनों वैरिएंट्स की ग्रोथ रेट काफी ज्यादा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक भारत के बाद B.1.617 के सबसे ज्यादा मामले ब्रिटेन में आए हैं।

लगातार दूसरे दिन 4 हजार से ज्यादा मौतें

देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। बीते 24 घंटे में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को 3 लाख 62 हजार 727 नए मरीजों की पहचान हुई, 3 लाख 52 हजार 181 मरीज ठीक हुए है। बीते दिन देश में 4,128 मरीजों की मौत भी हुई। यह लगातार दूसरा दिन है, जब 4 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना की वजह से मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना महामारी की चपेट में अब तक 2.37 करोड़ लोग आ चुके हैं। अब तक कुल 1.97 करोड़ लोग इस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। बीते कुछ दिनों से औसतन 3 लाख से ज्यादा लोग रिकवर हो रहे हैं। अभी कुल 37.10 लाख एक्टिव मरीज है जिनका इलाज चल रहा है।

भारत के टॉप-5 राज्य जहां सबसे ज्यादा कहर

देश के करीब 54% एक्टिव केस महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में है।

राज्य - एक्टिव मरीज

महाराष्ट्र - 5,46,129
कर्नाटक - 5,92,182
केरल - 4,32,787
उत्तर प्रदेश - 2,06,615
राजस्थान - 2,09,110

कोरोना केस में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर है। अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा संक्रमितों की संख्या भारत में ही है। मौत के मामले भारत तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। अमेरिका और ब्राजील में सबसे ज्यादा मौत हुई है। दुनिया में कोरोना के अब तक 16.03 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 33.31 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जबकि 13.90 करोड़ लोगों ने कोरोना को मात दी है। फिलहाल 1.89 करोड़ लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें 1.88 करोड़ लोगों में कोरोना के हल्के लक्षण हैं और 1.06 लाख लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पत्नी और दो पुजारियों को गोली मारने के बाद बच्चों के साथ कमरे में छिपा था आरोपी, आधी रात कमांडो ऑपरेशन में ढेर
पत्नी और दो पुजारियों को गोली मारने के बाद बच्चों के साथ कमरे में छिपा था आरोपी, आधी रात कमांडो ऑपरेशन में ढेर
दिल्ली के शालीमार बाग में आधी रात मस्जिद पर चला बुलडोजर, AIMIM नेता शोएब जमई ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
दिल्ली के शालीमार बाग में आधी रात मस्जिद पर चला बुलडोजर, AIMIM नेता शोएब जमई ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब