Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एशियन गेम्स में शामिल हुए खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, भारत की सफलता दर्शाती है मेडल टैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एशियन गेम्स में शामिल हुए भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 10 Oct 2023 6:35:05

एशियन गेम्स में शामिल हुए खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, भारत की सफलता दर्शाती है मेडल टैली

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एशियन गेम्स में शामिल हुए भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी खिलाड़ियों ने जो पराक्रम दिखाया है, जो पुरुषार्थ किया है, जो परिणाम दिया है, उसके कारण देश के हर कोने में एक उत्सव का माहौल है। 100 मेडल पार करने के लिए आपने दिन-रात एक कर दिया।

पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से बात करते हुए कहा, ''मैं आप सभी का 140 करोड़ भारतीयों की ओर से स्वागत करता हूं। आपकी मेहनत और सफलताओं से देश में उत्सव का माहौल बना है।''

'मेडल टैली दर्शाती है भारत की सफलता'

प्रधानमंत्री ने एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को देश की सफलता से जोड़ा। उन्होंने कहा, ''एशियन गेम्स में भारत की मेडल टैली देश की सफलता को दर्शाती है। ये एशियन गेम्स में भारत का आज तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है और मैं निजी तौर पर इस बात से संतुष्ट हूं कि हम बिल्कुल सही ट्रैक पर जा रहे हैं।''
मोदी ने की महिला एथलीटों के प्रदर्शन की सराहना

उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स में आपके प्रदर्शन पर पूरे देश को गर्व है। मैं देश की ओर से सभी खिलाड़ियों के कोच और ट्रेनर्स को भी धन्यवाद देता हूं। आप सभी ने आने वाली पीढ़ियों के एथलीटों के लिए रास्ता तैयार किया है। एशियाई खेलों में प्रदर्शन से ओलंपिक में हमारे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा।''

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की 'नारी शक्ति' ने भारतीय महिलाओं की क्षमताओं को प्रदर्शित करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। जीते गए कुल पदकों में से आधे से ज्यादा पदक हमारी महिला एथलीटों के हैं। यही नए भारत की भावना है।

'हमारा प्रयास, खिलाड़ियों को मिले बेहतरीन सुविधाएं'


उन्होंने कहा कि नया भारत अंतिम परिणाम तक, अंतिम विजय की घोषणा होने तक अपना प्रयास छोड़ता नहीं है। नया भारत अपना सर्वश्रेष्ठ देने की, सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश करता है। हमारा प्रयास है कि भारत के खिलाड़ियों को दुनिया की बेहतरीन सुविधाएं मिलेंद्ध हमारा प्रयास है कि भारत के खिलाड़ियों को देश-विदेश में खेलने के लिए ज्यादा से ज्यादा अवसर मिलें। हमारा प्रयास है कि गांव-देहात में रहने वाली खेल प्रतिभाओं को भी ज्यादा से ज्यादा अवसर मिले।''

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका