न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महंगाई और बेरोजगारी के चलते हुई संसद सुरक्षा में चूक, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा

संसद की सुरक्षा में हुई चूक के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेरोजगारी और महंगाई को जिम्मेदार ठहराया है। शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 16 Dec 2023 3:03:35

महंगाई और बेरोजगारी के चलते हुई संसद सुरक्षा में चूक, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा

नई दिल्ली। संसद की सुरक्षा में हुई चूक के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेरोजगारी और महंगाई को जिम्मेदार ठहराया है। शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। राहुल ने कहा, 'सुरक्षा में चूक जरूर हुई है मगर सवाल है कि यह क्यों हुआ? देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी का है। यह देश भर में उबल रहा है। मोदी सरकार की नीतियों के कारण हिन्दुस्तान में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। सुरक्षा में चूक जरूर हुई है लेकिन इसके पीछे का कारण बेरोजगारी और महंगाई है।'

वहीं, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि BJP संसद में सुरक्षा से जुड़े मुद्दे का राजनीतिकरण कर इस गंभीर मामले को बेवजह राजनीति रंग दे रही है। उन्होंने पार्टी मुख्यालय में कहा कि विपक्ष नहीं बल्कि भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय के अधीन है और दिल्ली पुलिस ने न्यायालय में कहा कि यह आतंकवादी हमला है जबकि विपक्ष बराबर इसे सुरक्षा में चूक का मुद्दा बता रहा है, इसलिए विपक्ष नहीं बल्कि भाजपा इसका राजनीतिकरण कर रही है।

संसद पर बड़े पैमाने पर खर्च किया पैसा फिर भी...

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा सरकार दावा करती है कि नया संसद भवन दुनिया का सबसे सुरक्षित भवन है। संसद के इस भवन के निर्माण पर आर्थिक संकट के दौर में भी बड़े पैमाने पर पैसा खर्च किया गया है। उन्होंने सवाल किया कि जिस सांसद ने इन युवकों को पास दिया था वह कौन है। इससे बड़ी बात यह है कि सुरक्षा के मुद्दे को लेकर आवाज उठाने वाले सांसदों को सदन से निलंबित किया जा रहा है और जिस सांसद ने युवकों को संसद भवन का पास दिया उनके खिलाफ कुछ नहीं हो रहा है।

13 दिसंबर को संसद भवन में क्या हुआ

गौरतलब है कि 13 दिसंबर को शीतकालीन सत्र में लोकसभा की कार्यवाही के दौरान 2 युवक सदन में प्रवेश कर गए। दोनों युवक दर्शक दीर्घा से कूदे थे। कार्यवाही में मौजूद सांसदों के मुताबिक, दोनों युवकों के हाथ में टियर गैस कनस्तर था। दोनों युवकों को सांसदों ने पकड़ा। इसके बाद दोनों को सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया गया। संसद की कार्यवाही के वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों आरोपी एक बेंच से दूसरे बेंच पर जा रहे थे। भागते हुए एक युवक ने जूते से स्प्रे निकाला, स्प्रे से पीला धुआं निकलने लगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स