न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकुंभ: 480 पाकिस्तानियों को मिला मोक्ष, गंगा में विसर्जित की गईं अस्थियां

जत्थे के साथ आए महंत रामनाथ जी ने बताया कि पहले वे हरिद्वार गए थे, जहां उन्होंने अपने 480 पूर्वजों की अस्थियों का विसर्जन और पूजन किया। इसके बाद संगम में स्नान कर धर्मिक अनुष्ठान पूरे किए।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Fri, 07 Feb 2025 12:09:43

महाकुंभ: 480 पाकिस्तानियों को मिला मोक्ष, गंगा में विसर्जित की गईं अस्थियां

महाकुंभ की दिव्यता और आस्था से प्रेरित होकर पाकिस्तान के सिंध प्रांत से 68 हिंदू श्रद्धालुओं का एक जत्था गुरुवार (6 फरवरी, 2025) को प्रयागराज पहुंचा और संगम में पवित्र स्नान किया। सूचना विभाग के अनुसार, इन श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान कर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जत्थे के साथ आए महंत रामनाथ जी ने बताया कि पहले वे हरिद्वार गए थे, जहां उन्होंने अपने 480 पूर्वजों की अस्थियों का विसर्जन और पूजन किया। इसके बाद संगम में स्नान कर धर्मिक अनुष्ठान पूरे किए।

सिंध से आए श्रद्धालु गोबिंद राम माखीजा ने बताया कि महाकुंभ के बारे में सुनने के बाद उनकी यहां आने की प्रबल इच्छा थी, जिसे वे रोक नहीं सके। उन्होंने कहा, "पिछले वर्ष अप्रैल में 250 लोग पाकिस्तान से प्रयागराज आए थे और गंगा स्नान किया था। इस बार सिंध के छह जिलों- गोटकी, सक्कर, खैरपुर, शिकारपुर, कर्जकोट और जटाबाल से 68 श्रद्धालु आए हैं, जिनमें से 50 लोग पहली बार महाकुंभ का हिस्सा बने हैं।"

सिंध प्रांत से आए श्रद्धालु गोबिंद राम माखीजा ने महाकुंभ में अपने अनुभव को शब्दों में बयां करते हुए कहा, "यहां आकर आनंद की अनुभूति हो रही है, बेहद खुशी महसूस कर रहा हूं। इस पवित्र भूमि पर आकर मुझे सनातन धर्म में जन्म लेने का गर्व महसूस हो रहा है।"

गोटकी से आई 11वीं की छात्रा सुरभि ने बताया कि यह उनका पहला भारत दौरा और पहली कुंभ यात्रा है। उन्होंने कहा, "यहां पहली बार अपने धर्म और संस्कृति को करीब से जानने और समझने का अवसर मिला है। यह अनुभव अविस्मरणीय है।"

वहीं, सिंध से आई प्रियंका ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा, "मैं पहली बार भारत और महाकुंभ में आई हूं। अपनी संस्कृति को इतने दिव्य रूप में देखना अत्यंत सुखद अनुभव है। मैं एक गृहिणी हूं और भारत आना मेरे लिए सबसे बड़ा सौभाग्य है। हमने अपना जीवन मुस्लिमों के बीच बिताया है। सिंध में हिंदुओं के साथ बहुत अधिक भेदभाव नहीं होता, जैसा कि अक्सर दिखाया जाता है, लेकिन अपनी परंपराओं को इस तरह सजीव देखना हमारे लिए विशेष अवसर है।"

सक्कर जिले से आए निरंजन चावला ने भारत में सीएए कानून को लेकर अपनी राय साझा करते हुए कहा, "सिंध में ऐसा माहौल नहीं है कि लोग भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करें, लेकिन पाकिस्तान के राजस्थान जैसे कुछ इलाकों में हिंदुओं को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।"

निर्माण क्षेत्र में कार्यरत निरंजन चावला ने भारत सरकार से वीजा प्रक्रिया को सरल बनाने की अपील करते हुए कहा, "इस समय वीजा मंजूर होने में लगभग छह महीने लगते हैं। मैं भारत सरकार से अनुरोध करूंगा कि इस प्रक्रिया को आसान बनाया जाए। हालांकि, हमारे जत्थे को सरलता से वीजा मिला, इसके लिए हम भारत सरकार के आभारी हैं।"

उन्होंने आगे बताया, "हम कल रात महाकुंभ के शिविर में पहुंचे और 8 फरवरी को यहां से रायपुर रवाना होंगे, इसके बाद हरिद्वार जाएंगे। हमारे जत्थे में कुछ लोग अपने पूर्वजों की अस्थियां लेकर आए हैं, जिन्हें वे हरिद्वार में विसर्जित करेंगे।"

निरंजन चावला ने कहा, "आज शाम को हम अखाड़ों के साधु-संतों के दर्शन करेंगे और महाकुंभ मेले का भ्रमण करेंगे।"

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल