न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रविवार को 11 राज्यों को PM मोदी देंगे 9 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, इनमें एक राजस्थान को

वाराणसी में आज 450 करोड़ की लागत से बनने वाले अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल रविवार 24 सितम्बर को 11 राज्यों को 9 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात देने जा रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 23 Sep 2023 5:24:53

रविवार को 11 राज्यों को PM मोदी देंगे 9 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, इनमें एक राजस्थान को

नई दिल्ली। वाराणसी में आज 450 करोड़ की लागत से बनने वाले अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल रविवार 24 सितम्बर को 11 राज्यों को 9 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात देने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 सितंबर को वीडियो लिंक के माध्यम से काचीगुडा-यशवंतपुर और विजयवाड़ा-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री उस दिन देशभर में नौ वंदे भारत ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, जिनमें से दो ट्रेन का संचालन दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) के क्षेत्राधिकार में होगा। दक्षिण मध्य रेलवे का मुख्यालय यहां सिकंदराबाद में है।

यहां काचीगुडा रेलवे स्टेशन पर एक साथ एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एससीआर ने यहां शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन, मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी के इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने की संभावना है।

दूसरा कार्यक्रम विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर होगा, जहां आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर, मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी हिस्सा ले सकते हैं। रांची से प्राप्त समाचार के अनुसार, झारखंड से दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन रांची और हावड़ा के बीच चलेगी। रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन, राजस्थान को तीसरी ट्रेन

उदयपुर से जयपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की औपचारिक शुरुआत रविवार को होगी। उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस राजस्थान की तीसरी वंदे भारत ट्रेन होगी जो 24 सितंबर को उदयपुर से रवाना होगी। 24 सितंबर को गाडी संख्या 09679, उदयपुर-जयपुर वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल ट्रेन उदयपुर से अपराह्न 12.30 बजे रवाना होगी और शाम 7.20 बजे जयपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09680, जयपुर-उदयपुर वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल ट्रेन जयपुर से शाम 7.50 बजे रवाना होगी और देर रात 02.35 बजे उदयपुर पहुंचेगी।

जयपुर-उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवा 25 सितंबर से शुरू होगी। गाड़ी संख्या 20979, उदयपुर-जयपुर वंदे भारत सुपरफास्ट 25 सितंबर से सप्ताह में छह दिन (मंगलवार को छोड़कर) उदयपुर से सुबह 07.50 बजे रवाना होगी और अपराह्न 14.05 बजे जयपुर पहुंचेगी। किरण ने बताया कि इसी प्रकार गाडी संख्या 20980, जयपुर-उदयपुर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस 25 सितंबर से सप्ताह में छह दिन (मंगलवार को छोड़कर) जयपुर से अपराह्न 3.45 बजे रवाना होगी और रात 10.00 बजे उदयपुर पहुंचेगी। रेलवे के अधिकारी ने बताया कि यह ट्रेन राणा प्रताप नगर, मावली, चित्तौड़गढ, भीलवाड़ा, विजयनगर, अजमेर व किशनगढ स्टेशनों पर रुकेगी।

ओडिशा को मिलेगी दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ओडिशा की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, जो पुरी-राउरकेला-पुरी मार्ग पर परिचालित होगी। इस ट्रेन से पुरी से राउरकेला के बीच की दूरी साढ़े सात घंटे में तय होगी। यह सेमी हाई स्पीड ट्रेन पुरी से सुबह पांच बजे रवाना होगी और दोपहर पौने एक बजे राउरकेला पहुंचेगी। वापसी यात्रा में ट्रेन राउरकेला से दोपहर दो बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी और रात्रि नौ बजकर 40 मिनट पर पुरी पहुंचेगी।

यह ट्रेन सप्ताह में शनिवार को छोड़कर सभी छह दिन परिचालित होगी। यह अपनी यात्रा में खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, कटक, ढेंकनाल, अंगुल, संबलपुर शहर और झारसुगुड़ा स्टेशनों पर रुकेगी। प्रधानमंत्री ने ओडिशा में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को इस वर्ष मई में हरी झंडी दिखाई थी जो पुरी और हावड़ा के बीच शुरू हुई थी।

लॉन्च की जाने वाली नौ नई वंदे भारत ट्रेनें इस प्रकार हैं—

1 कासरगोड - तिरुवनंतपुरम (केरल)

2 जयपुर - उदयपुर (राजस्थान)

3 विजयवाड़ा - चेन्नई (आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु)

4 तिरुनेलवेली - चेन्नई (तमिलनाडु)

5 जामनगर - अहमदाबाद (गुजरात)

6 रांची - हावड़ा (झारखंड और पश्चिम बंगाल)

7 सिकंदराबाद (काचेगुडा) - बेंगलुरु (यशवंतपुर) (तेलंगाना और कर्नाटक)

8 राउरकेला - पुरी (ओडिशा)

9 पटना - हावड़ा (बिहार और पश्चिम बंगाल)

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स