हमे एक शिकायत मिली कि एक आदमी पैसे लेकर हिंदू देवी-देवताओं की फोटोशॉप से बनाई आपत्तिजनक एवं अश्लील तस्वीरें लोगों को बेचता है।
मालीवाल ने की गिरफ्तारी की मांग
इस घिनौनी और बेशर्मी की हदें पार करने वà
DWC चीफ स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर मामले में की गई कार्रवाई पर रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने मामले में गिरफ्तार आरोपियों के डिटेल और इंटरनेट से कंटेंट को हटाने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा उठाए गए कदमों के विवरण के साथ एफआईआर की एक कॉपी मांगी है। मालीवाल ने अपने बयान में कहा, ‘यह कृत्य बेहद अपमानजनक है और इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने और समूहों के बीच दुश्मनी पैदा होने की संभावना है। यह एक बहुत ही गंभीर मामला है। तुरंत एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए और आरोपी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। आपत्तिजनक सामग्री को तुरंत इंटरनेट से हटा दिया जाना चाहिए।"
जांच में जुटी पुलिस
बता दे कि समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के एक सीनियर अफसर ने बताया कि उन्हें इस मामले में शिकायत मिली है और पुलिस जांच में जुट गई है।













