न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हमारी इकोनॉमी मजबूत, डरने की कोई जरूरत नहीं...बाजार की गिरावट पर बोलीं वित्त मंत्री

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की बिकवाली को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है।

Posts by : Varsha Singh | Updated on: Mon, 17 Feb 2025 6:32:16

हमारी इकोनॉमी मजबूत, डरने की कोई जरूरत नहीं...बाजार की गिरावट पर बोलीं वित्त मंत्री

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की बिकवाली को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत है और ऐसे उतार-चढ़ाव से निपटने में सक्षम है। मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि बाजार में गिरावट को लेकर डरने की कोई जरूरत नहीं है, सब कुछ नियंत्रण में है।

शेयर बाजार में गिरावट और विदेशी निवेशकों की भूमिका

इन दिनों शेयर बाजार में लगातार बिकवाली का दौर जारी है, जिससे निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। अमेरिकी टैरिफ नीतियों में बदलाव और सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के अलावा, विदेशी निवेशकों की बिकवाली भी बाजार की कमजोरी का बड़ा कारण बनी है।

बीते 45-46 दिनों में विदेशी निवेशकों ने हर दिन औसतन 2,150 करोड़ रुपये से ज्यादा की निकासी की है। जनवरी के महीने में यह आंकड़ा 78 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया था, जिसका सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ा है। लगातार हो रही इस बिकवाली से बाजार में अस्थिरता बनी हुई है, लेकिन सरकार का मानना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था इन चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम है।

मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वर्तमान में वैश्विक अनिश्चितता का दौर चल रहा है, जिसके चलते विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) बिकवाली कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस स्थिति से घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि विदेशी निवेशक अक्सर मुनाफावसूली के उद्देश्य से ऐसा करते हैं। साथ ही, भारतीय शेयर बाजार की बुनियादी स्थिति मजबूत बनी हुई है।

MSME क्लस्टर में SIDBI की ब्रांच, I-T बिल पर मिले 60,000 से ज्यादा इनपुट

वित्त मंत्री ने आगे कहा कि सरकार हर MSME क्लस्टर में SIDBI की शाखाएं स्थापित करने पर काम कर रही है, ताकि छोटे और मध्यम उद्यमों को बेहतर वित्तीय सहायता मिल सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उभरते बाजारों (इमर्जिंग मार्केट्स) से पूंजी निकासी की खबरें गलत हैं।

सीतारमण ने बताया कि जब भी वैश्विक स्तर पर अस्थिरता बढ़ती है, विदेशी निवेशक बिकवाली करते हैं, लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था इन परिस्थितियों से निपटने में सक्षम है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि नए इनकम टैक्स बिल पर सरकार को अब तक 60,000 से अधिक सुझाव प्राप्त हुए हैं, जिनका विश्लेषण किया जा रहा है ताकि व्यापक और समावेशी सुधार किए जा सकें।

गिरावट का सिलसिला रुका

बता दे, भारतीय घरेलू बेंचमार्क सूचकांक लगातार आठ दिन की गिरावट के सिलसिले को खत्म करते हुए सोमवार को हरे निशान में बंद हुए। कारोबार के अंत में फार्मा, पीएसयू बैंक सेक्टर में खरीदारी दर्ज की गई।

सेंसेक्स 57.65 अंक या 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75,996.86 पर बंद हुआ। यह अपने इंट्रा-डे लो लेवल 75,294.76 से लगभग 702.10 अंक अधिक था। इसी के साथ सेंसेक्स ने इंट्रा-डे हाई लेवल 76,041.96 को छुआ।

निफ्टी 30.25 अंक या 0.13 प्रतिशत चढ़कर 22,959.50 पर बंद हुआ। सत्र के दौरान इंडेक्स 22,974.20 और 22,725.45 के बीच कारोबार करता रहा।

निफ्टी बैंक 159.45 अंक या 0.32 प्रतिशत की तेजी के बाद 49,258.90 पर बंद हुआ। कारोबार के अंत में निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 195.70 अंक या 0.39 प्रतिशत की बढ़त के बाद 49,849.85 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 5.90 अंक या 0.04 प्रतिशत चढ़ने के बाद 15,413.10 पर बंद हुआ।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 1,354 शेयर हरे निशान और 2,733 शेयर लाल निशान में बंद हुए, जबकि 134 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर डॉक्टरों की गंभीर चेतावनी, 19 दिन के अनशन में 9 किलो से ज्यादा घटा वजन
सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर डॉक्टरों की गंभीर चेतावनी, 19 दिन के अनशन में 9 किलो से ज्यादा घटा वजन
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
अमेरिकी सांसदों का नया बिल, भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; रूसी तेल खरीद बना वजह
अमेरिकी सांसदों का नया बिल, भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; रूसी तेल खरीद बना वजह
ईरान पर अमेरिका की ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक, मिसाइल ठिकानों से एयर डिफेंस तक तबाही
ईरान पर अमेरिका की ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक, मिसाइल ठिकानों से एयर डिफेंस तक तबाही
E20 फ्यूल से खराब हुई कार, कोर्ट ने कंपनी को नई गाड़ी देने का दिया आदेश
E20 फ्यूल से खराब हुई कार, कोर्ट ने कंपनी को नई गाड़ी देने का दिया आदेश
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
राज्यसभा से कोयल मल्लिक का इस्तीफा, TMC को एक और झटका; भूपेंद्र यादव से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
राज्यसभा से कोयल मल्लिक का इस्तीफा, TMC को एक और झटका; भूपेंद्र यादव से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
आज रात बनेगा मंगल-बुध का दशांक योग, 19 जुलाई तक इन 4 राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, करियर और धन लाभ के योग
आज रात बनेगा मंगल-बुध का दशांक योग, 19 जुलाई तक इन 4 राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, करियर और धन लाभ के योग
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक