न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकुंभ मेले का कोई एक्सटेंशन नहीं, प्रयागराज DM ने अफवाहों से बचने की दी अपील

इन दिनों सोशल मीडिया पर यह अफवाह तेजी से फैल रही है कि प्रयागराज महाकुम्भ मेले को भारी भीड़ को देखते हुए प्रदेश सरकार और मेला व जिला प्रशासन द्वारा मार्च तक बढ़ा दिया गया है।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Tue, 18 Feb 2025 9:38:12

महाकुंभ मेले का कोई एक्सटेंशन नहीं, प्रयागराज DM ने अफवाहों से बचने की दी अपील

इन दिनों सोशल मीडिया पर यह अफवाह तेजी से फैल रही है कि प्रयागराज महाकुम्भ मेले को भारी भीड़ को देखते हुए प्रदेश सरकार और मेला व जिला प्रशासन द्वारा मार्च तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि, प्रयागराज के डीएम रविंद्र मांदड़ ने इन अफवाहों को सिरे से नकारा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ एक अफवाह है। महाकुम्भ मेले का शेड्यूल मुहूर्त के हिसाब से पहले से निर्धारित होता है, और 26 फरवरी को ही महाकुम्भ का समापन होगा।

साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि जो श्रद्धालु इस दौरान मेले में आएंगे, उनके लिए सुगम आवागमन सुनिश्चित किया जा रहा है। डीएम ने सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है और मेला शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

श्रद्धालुओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। शासन और प्रशासन ने महाकुम्भ के समापन के बाद श्रद्धालुओं के लौटने और संगम में स्नान करने की व्यवस्था को सही तरीके से सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक मैनेजमेंट हमारी प्राथमिकता है और हम इस पर निरंतर काम कर रहे हैं, ताकि आम जनजीवन पर कोई प्रभाव न पड़े और श्रद्धालुओं के लिए सुगम आवागमन सुनिश्चित किया जा सके।

प्रयाग संगम रेलवे स्टेशन को बंद किए जाने को लेकर डीएम ने साफ किया कि यह जानकारी पूरी तरह से गलत है। उन्होंने बताया कि बिना पूर्व सूचना के किसी भी रेलवे स्टेशन को बंद नहीं किया गया है। यह अफवाह है। दरअसल, दारागंज स्थित प्रयाग संगम स्टेशन को पीक डेज पर पहले भी बंद किया जाता रहा है, क्योंकि यह स्टेशन मेले के पास स्थित है और यहां भारी भीड़ का सामना करना पड़ता है। इसलिए इसे स्थायी रूप से बंद किया गया है, ताकि अधिक भीड़ जमा न हो।

डीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि बाकी सभी रेलवे स्टेशन पूरी तरह से ऑपरेशनल हैं और बड़ी संख्या में लोग इनसे यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह जिला प्रशासन और सरकार के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है और मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में सभी गतिविधियाँ सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।

इसके अलावा, डीएम ने यह भी बताया कि अब तक किसी भी छात्र की परीक्षा छूटी नहीं है। पहले भी अपील की गई थी कि बोर्ड परीक्षा दे रहे छात्र और उनके पेरेंट्स समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें, और अधिकांश लोगों ने इस पर अमल किया। सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड ने भी निर्णय लिया है कि यदि किसी छात्र का परीक्षा छूटता है, तो उसे परीक्षा के अंत में एक और अवसर दिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल