न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दल-दल में फंसाना कोई नहीं चाहता, अभी कुछ और भी छोड़ेंगे दल: आचार्य प्रमोद

आचार्य प्रमोद को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का करीबी माना जाता है। उन्होंने कहा, 'अभी कुछ और 'दल' भी छोड़ेंगे 'दल-दल' में फंसना कोई नहीं चाहता।'

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 24 Jan 2024 3:27:29

दल-दल में फंसाना कोई नहीं चाहता, अभी कुछ और भी छोड़ेंगे दल: आचार्य प्रमोद

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अकेले ही चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद से हलचल तेज है। कहा जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस ने कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बनने के चलते यह कदम उठाया है। इसी बीच कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बगैर किसी पार्टी का नाम लिए भविष्यवाणी कर दी है कि अभी और भी दल 'दल-दल' छोड़ सकते हैं।

आचार्य प्रमोद को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का करीबी माना जाता है। उन्होंने कहा, 'अभी कुछ और 'दल' भी छोड़ेंगे 'दल-दल' में फंसना कोई नहीं चाहता।'

हाल ही में उन्होंने अयोध्या में हुए राम मंदिर निर्माण का श्रेय भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया था। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा था, 'यह सनातन के शासन और 'राम राज्य' की पुनः स्थापना का दिन है। सदियों के संघर्ष और हजारों लोगों के बलिदान के बाद यह दिन आया है... मुझे लगता है कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न होते तो यह संभव नहीं होता।'

फारूक अब्दुल्ला भी दे चुके हैं चेतावनी

हाल ही में जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने भी चेतावनी दी थी कि अगर सीट शेयरिंग समय पर नहीं हुआ, तो कुछ दल अलग जा सकते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के साथ उनके यूट्यूब चैनल पर चर्चा में अब्दुल्ला ने कहा, 'अगर हमें देश को बचाना है, तो हमें मतभेदों को भूलना होगा और देश के बारे में सोचना होगा।'

उन्होंने कहा, 'अगर सीट-बंटवारे की व्यवस्था को अंतिम रूप नहीं दिया गया तो गठबंधन के लिए खतरा है। इसे समयबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए। यह संभव है कि कुछ दल अलग गठबंधन बनाने के लिए एक साथ आ सकते हैं, जो मुझे सबसे बड़ा खतरा लगता है। अभी भी समय है।' अब्दुल्ला ने कहा कि लोग उनके (ममता) खिलाफ बयान जारी कर मतभेद बढ़ा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान

'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग

सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता

पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा

अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा

10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन

आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?

'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल

डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी

पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे

फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल

स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी