न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़: मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 10 लाख रुपये

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस इस हादसे की जांच में जुटी हुई है।

Posts by : Varsha Singh | Updated on: Sun, 16 Feb 2025 9:57:59

 नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़: मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 10 लाख रुपये

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस इस हादसे की जांच में जुटी हुई है। प्रभावित लोगों के लिए मुआवजे की घोषणा की गई है, जिसके तहत मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों को 1 लाख रुपये देने का ऐलान किया गया है। यह घटना शनिवार रात करीब 9:30 बजे हुई, जब स्टेशन पर अचानक भगदड़ मच गई। अब तक 18 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिसमें 14 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। इस संख्या के बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हादसे में 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

कैसे बने भगदड़ के हालात?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महाकुंभ के लिए जाने वाली दो ट्रेनों के लेट होने के कारण स्टेशन पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। यात्री अपनी ट्रेन के इंतजार में थे कि अचानक प्लेटफॉर्म बदलने की घोषणा हुई। इस अनाउंसमेंट के बाद लोग घबराकर एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म की ओर दौड़ने लगे, जिससे भगदड़ मच गई।

हालांकि, कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि प्लेटफॉर्म बदलने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी। यात्रियों को गलतफहमी हो गई कि उनकी ट्रेन दूसरे प्लेटफॉर्म से जा रही है, जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना स्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, सबसे ज्यादा भीड़ फुटओवर ब्रिज पर थी और भगदड़ वहीं मची। कई प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने इससे पहले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इतनी अधिक भीड़ कभी नहीं देखी थी।

चश्मदीद की जुबानी: कैसे मची भगदड़?

संगम विहार निवासी हीरालाल, जो हादसे के समय मौके पर मौजूद थे, ने उस भयानक रात की पूरी कहानी बताई। उन्होंने बताया, "हम सात लोग महाकुंभ के लिए प्रयागराज जाने वाले थे। टिकट भी खरीद लिया था और 12 नंबर प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। तभी रेलवे की अनाउंसमेंट हुई कि ट्रेन 16 नंबर प्लेटफार्म पर आएगी।"

अनाउंसमेंट सुनते ही हीरालाल और बाकी यात्री फुटओवर ब्रिज से प्लेटफार्म 16 की ओर बढ़ने लगे। इसी दौरान प्लेटफार्म 16 पर खड़े कई यात्री भी दूसरी तरफ जाने लगे, जिससे पुल पर भारी भीड़ जमा हो गई और भगदड़ मच गई।

हीरालाल ने बताया, "फुटओवर ब्रिज पर लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे। जो गिरा, बाकी लोग उस पर चढ़कर खुद को बचाने की कोशिश करने लगे। हम लोग भी बड़ी मुश्किल से जान बचाकर बाहर निकले।"

उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा, "हादसे के वक्त कोई मदद के लिए नहीं पहुंचा। देखते ही देखते कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी।"

चश्मदीद हीरालाल ने आगे बताया, "जो भी मौतें हुईं, वे सभी फुटओवर ब्रिज पर ही हुईं। लेकिन जैसे ही प्रशासन मौके पर पहुंचा, कुछ ही देर में वहां सबकुछ साफ कर दिया गया। न कोई डेड बॉडी बची, न भीड़। पूरी जगह खाली कर दी गई थी।"

एक अन्य यात्री, धर्मेंद्र सिंह, जो प्रयागराज जाने वाले थे, ने कहा, "कई ट्रेनें देरी से चल रही थीं या रद्द कर दी गई थीं, जिससे स्टेशन पर भीड़ बहुत ज्यादा बढ़ गई। मैंने पहले कभी इस स्टेशन पर इतनी भीड़ नहीं देखी थी। मेरे सामने ही छह-सात महिलाओं को स्ट्रेचर पर ले जाया गया।"

प्रमोद चौरसिया ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा, "मेरे पास पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का स्लीपर क्लास का टिकट था, लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कन्फर्म टिकट वाले यात्री भी ट्रेन में चढ़ नहीं पाए। मेरे एक दोस्त और एक महिला यात्री भीड़ में फंस गए। धक्का-मुक्की इतनी ज्यादा थी कि हम किसी तरह अपने बच्चों के साथ बाहर रहकर सुरक्षित रहने में कामयाब हुए।"

शोक संवेदना के साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर पीएम मोदी तक इस हादसे पर शोक जता चुके हैं। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मामले में केंद्र सरकार को भी घेरा है। उन्होंने रेलवे की बदइंतजामी पर भी सवाल खड़े किए हैं। कई विपक्षी नेताओं ने इस हादसे के लिए मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म