न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नेटफ्लिक्स ने हटाई अन्नपूर्णी, बताया था भगवान श्रीराम को मांसाहारी

साउथ सिनेमा की लेडी स्टार नयनतारा की फिल्म अन्नपूर्णी नेटफ्लिक्स पर अपने प्रदर्शन के बाद से ही विवादों में है जिसे लेकर कई लोगों ने विरोध किया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 11 Jan 2024 3:13:11

नेटफ्लिक्स ने हटाई अन्नपूर्णी, बताया था भगवान श्रीराम को मांसाहारी

नई दिल्ली। साउथ सिनेमा की लेडी स्टार नयनतारा की फिल्म ‘अन्नपूर्णी’ नेटफ्लिक्स पर अपने प्रदर्शन के बाद से ही विवादों में है जिसे लेकर कई लोगों ने विरोध किया था। इस फिल्म में नयनतारा के मुँह से भगवान श्रीराम को ‘मांस खाने वाला’ बताया गया है। फिल्म प्रदर्शन के बाद से इसका जबरदस्त विरोध हो रहा था। लेकिन अब हिंदुओं की आस्था का ध्यान रखते हुए इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से हटा दिया गया है।

इस बात की जानकारी साउथ फिल्मों के जानकार Christopher Kanagaraj ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट कर दी है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, ‘एक हफ्ते पहले नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई लेडी सुपरस्टार फिल्म को अब स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है।

इसके अलावा VHP के प्रवक्ता Shriraj Nair ने हाल ही में अपने अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा, ‘हमें इस बात की खुशी है @ZeeStudios_ को अपनी गलती का एहसास हुआ है और कृपया ध्यान दें कि हमने कभी भी किसी फिल्म की रचनात्मक स्वतंत्रता में हस्तक्षेप नहीं किया है, लेकिन हिंदुओं की आलोचना और मजाक कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’

बता दें कि हाल ही में हिन्दू धर्म की भावनाओं को ठेस का आरोप लगाते हुए पूर्व शिवसेना नेता रमेश सोलंकी ने फिल्म निर्माताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने X पर लिखा, ‘मैंने एंटी हिन्दू और एंटी हिन्दू नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि फिल्म मेकर्स ने भगवान राम का अपमान किया है।उन्होंने फिल्म को हिंदू विरोधी बताया और इसके कुछ विवादास्पद दृश्यों की ओर इशारा किया, जिनमें से एक में भगवान राम को ‘मांस खाने वाला’ बताया गया है।

उन्होंने आगे लिखा, पूरा विश्व श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए उत्सुक हैं। यह सिर्फ इस सदी का नहीं परन्तु इस युग का सबसे बड़ा समारोह है। ठीक उसी के पहले हमारे आराध्य भगवान श्रीराम के विरोध अभद्र टिप्पणी करना, लव जिहाद दिखाना, पुजारी की बेटी से नमाज़ पढ़वाना यह जानबूझकर हिन्दू भावना आहात करना है। आगे पोस्ट में सोलंकी ने फिल्म ‘अन्नपूर्णी’ के खिलाफ अपनी शिकायत में निर्देशक नीलेश कृष्णा, अभिनेत्री नयनतारा, निर्माता जतिन सेठी, आर रवींद्रन और पुनीत गोयनका, जी स्टूडियो के मुख्य व्यवसाय अधिकारी शारिक पटेल और नेटफ्लिक्स इंडिया प्रमुख मोनिका के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। मुंबई के बाद जबलपुर में भी फिल्म के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी