Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शशि थरूर के हमास हमले को आतंकवादी कृत्य कहने से आहत हुए मुस्लिम संगठन, फिलिस्तीन कार्यक्रम से हटाया

भारत में भी मुस्लिम संगठनों ने गाजा पर बमबारी की निंदा की है। इसी बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर के हमास का इजरायल पर हमले को आतंकवादी कृत्य कहने के बाद मुस्लिम संगठन ने उनकी इस टिप्पणी की आलोचना की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 28 Oct 2023 3:44:40

शशि थरूर के हमास हमले को आतंकवादी कृत्य कहने से आहत हुए मुस्लिम संगठन, फिलिस्तीन कार्यक्रम से हटाया

नई दिल्ली। इजरायल-हमास युद्ध का आज 22वां दिन है। इस युद्ध ने दुनिया के नेताओं का ध्यान अपनी तरफ खींचा। इस युद्ध को लेकर तमाम देशों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। संयुक्त राष्ट्र ने तत्काल युद्ध विराम की बात कही है, लेकिन इजरायल हमास द्वारा कंट्रोल किए जाने वाले गाजा पर बमबारी लगातार कर रहा है। भारत में भी मुस्लिम संगठनों ने गाजा पर बमबारी की निंदा की है। इसी बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर के हमास का इजरायल पर हमले को आतंकवादी कृत्य कहने के बाद मुस्लिम संगठन ने उनकी इस टिप्पणी की आलोचना की है।

शशि थरूर द्वारा कोझिकोड में IUML के एक कार्यक्रम में हमास को “आतंकवादी” कहने के एक दिन बाद कई मुस्लिम संगठनों ने शुक्रवार को उनसे अपना रुख सुधारने की बात कही है। थरूर के बयान से नाराज तिरुवनंतपुरम में विभिन्न मस्जिद समितियों के एक संघ ने उन्हें अगले सोमवार को होने वाले फिलिस्तीन कार्यक्रम से हटा दिया।

केरल में मुस्लिम जमातों के लिए काम करने वाले संगठन ‘महल एम्पावरमेंट मिशन’ (एमईएम) ने एक दिन पहले इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग द्वारा आयोजित फिलिस्तीन एकजुटता रैली में थरूर के हालिया बयान से उपजे विवाद के बाद यह फैसला लिया। थरूर ने इजरायल पर सात अक्टूबर को हुए हमले को आतंकवादी कृत्य बताया था।

एमईएम अध्यक्ष शाहजहां श्रीकार्यम ने पीटीआई को बताया, ‘हमने थरूर को सूचित कर दिया है कि हमने उन्हें कार्यक्रम से हटाने का फैसला किया है।’ सोशल मीडिया पर तीखे हमले का सामना कर रहे थरूर ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि वह हमेशा फिलिस्तीन के लोगों के साथ रहे हैं और वह आईयूएमएल रैली में अपने भाषण के सिर्फ एक वाक्य के प्रचार-प्रसार से सहमत नहीं हैं। सीपीआई (एम) और बीजेपी भी इस मुद्दे में शामिल हो गए, जबकि थरूर ने दोहराया कि वह “हमेशा फिलिस्तीन के लोगों के साथ” थे।
बयान की निंदा होने के बाद शशि थरूर ने कहा

कोझिकोड हवाई अड्डे पर मलयालम भाषा में मीडिया से बात करते हुए 27 अक्टूबर को शशि थरूर ने कहा, उन लोगों द्वारा मुझ पर किए गए हमलों के बारे में जानकर थोड़ा आश्चर्य हुआ, जिन्होंने 32 मिनट के भाषण में से 25 सेकंड पर ध्यान केंद्रित करने का विकल्प चुना, जिसमें मैंने 7 अक्टूबर के आतंकवादी हमलों की निंदा की, जिसने हिंसा और प्रतिशोध के वर्तमान चक्र को शुरू किया। यदि फ़िलिस्तीनी लोगों के मानवाधिकारों के प्रति मेरे समर्थन को नकारने के लिए इतना ही ज़रूरी है, तो मेरे पास कहने के लिए और कुछ नहीं है।’

शुक्रवार को आईयूएमएल आधिकारिक तौर पर थरूर के बचाव में आया और पार्टी महासचिव पीके कुन्हालीकुट्टी ने कहा कि विवाद का कोई आधार नहीं है। हालांकि, साथर पंथालूर के नेतृत्व में आईयूएमएल समर्थक मुस्लिम स्कॉलर ने कहा कि यह महसूस करने में बहुत देर हो चुकी है कि थरूर “अभी भी संयुक्त राष्ट्र से प्राप्त वेतन के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं”। कई अन्य सुन्नी नेताओं ने भी थरूर से अपना रुख सुधारने को कहा।

IUML के कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने क्या कहा?

केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के प्रमुख सहयोगी आईयूएमएल (IUML) ने गाजा में महिलाओं और बच्चों सहित नागरिकों की कथित हत्याओं की निंदा करते हुए गुरुवार को उत्तरी कोझिकोड में एक विशाल रैली का आयोजन किया था। हजारों IUML समर्थकों ने फिलिस्तीन एकजुटता मानवाधिकार रैली में भाग लिया था, जिसका उद्घाटन IUML नेता पनाक्कड़ सैयद सादिक अली शिहाब थंगल ने किया।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर, जो यहां मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा था कि निर्दोष महिलाओं और बच्चों को शुरुआत में इजरायल और बाद में गाजा में हताहत होना पड़ा। उन्होंने इस युद्ध को समाप्त करने की बात पर जोर दिया। थरूर ने स्पष्ट शब्दों में 7 अक्टूबर को इजरायल में हमास द्वारा किए गए हमले की भी निंदा की और इसे ‘आतंकवादी कृत्य’ बताया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका