न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एथिक्स कमेटी के सामने पेश हुई मोइत्रा, कहा हीरानन्दानी को दिया था लॉगिन और पासवर्ड, लेकिन कैश या गिफ्ट नहीं लिए

पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा शुक्रवार को एथिक्स कमेटी के सामने पेश हुई। इस दौरान उन्होंने कमेटी के सवाल का जवाब देते हुए ये कबूल किया कि उन्होंने हिरानंदानी को अपना लॉगिन और पासवर्ड दिया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 28 Oct 2023 1:43:11

एथिक्स कमेटी के सामने पेश हुई मोइत्रा, कहा हीरानन्दानी को दिया था लॉगिन और पासवर्ड, लेकिन कैश या गिफ्ट नहीं लिए

नई दिल्ली। देश के बड़े व्यापारी से पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोप में पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा शुक्रवार को एथिक्स कमेटी के सामने पेश हुई। इस दौरान उन्होंने कमेटी के सवाल का जवाब देते हुए ये कबूल किया कि उन्होंने हिरानंदानी को अपना लॉगिन और पासवर्ड दिया था। हालांकि, उन्होंने कमेटी से यह भी कहा कि उन्होंने इसके लिए उनसे कैश या महंगे तोहफे नहीं लिए। इसके साथ ही उन्होंने कमेटी से अगली बार पेश होने के लिए 5 नवंबर तक का समय मांगा।

मेरी जानकारी के बिना कोई सवाल नहीं अपलोड कर सकता

सांसद महुआ मोइत्रा ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में महुआ मोइत्रा ने कहा कि उन्होंने कारोबारी दर्शन हीरानंदानी को अपना संसद लॉगिन और पासवर्ड दिया था क्योंकि ऐसा कोई नियम नहीं है कि किसके पास लॉगिन हो सकता है, कौन कर सकता है और कौन नहीं। उन्होंने आगे कहा कि कोई भी सांसद खुद सवाल नहीं पूछता है। लॉगिन और पासवर्ड उनकी टीम के पास रहते हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन एक ओटीपी आता है, जो केवल मेरे फोन पर आता है। यह दर्शन के फोन पर नहीं जाता है। ऐसे में ये सवाल नहीं उठता कि दर्शन या फिर कोई और मेरी जानकारी के बिना सवाल अपलोड कर सकते थे।

हीरानंदानी के एफिडेविट में पैसे का जिक्र नहीं

वहीं, सवाल पूछने के बदले पैसे लेने के आरोप पर महुआ कहती हैं कि मेरे ऊपर पैसा लेकर सवाल पूछने का आरोप है, लेकिन पैसा है कहां? दर्शन ने अपने एफिडेविट में कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े प्रशंसक हैं। उन्होंने अडानी पर तो कुछ कहा ही नहीं है। दूसरी बात- हीरानंदानी ने एफिडेविट में पैसे का भी कोई जिक्र नहीं किया है।

हीरानंदानी से क्या गिफ्ट मांगा था?

क्या हीरानंदानी ने महुआ मोइत्रा को महंगे तोहफे दिये? इस सवाल पर टीएमसी नेता कहती हैं, ‘जहां तक मुझे याद है, हीरानंदानी ने मुझे मेरे बर्थडे पर हरमीज का एक स्कार्फ दिया था। मैंने उनसे बॉबी ब्राउन का मेकअप सेट मांगा था। उन्होंने मुझे मैक आई शैडो और एक बिटेन पीच लिपस्टिक गिफ्ट की थी। मैं जब भी मुंबई या दुबई में होती थीं तो दर्शन हीरानंदानी की कार मुझे एयरपोर्ट से पिक और ड्रॉप करती थी।

मांगा 5 नवंबर का समय

गौरतलब है कि भाजपा के लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे की शिकायत पर लोकसभा की एथिक्स कमेटी ने महुआ को 31 अक्टूबर को पेश होने को कहा था। हालांकि महुआ मोइत्रा ने समिति को कहा है कि वह 31 को पेश नहीं हो सकतीं, उन्हें 5 नवंबर का समय दिया जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स