Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मोदी ने किया दिल्ली मेट्रो का उद्घाटन, केजरीवाल को नहीं बुलाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने जन्मदिन के मौके पर दिल्ली में एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के एक हिस्से का उद्घाटन किया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इनवाइट नहीं किया गया था। दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) नेता सौरभ भारद्वाज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित नहीं करने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 17 Sep 2023 7:22:14

मोदी ने किया दिल्ली मेट्रो का उद्घाटन, केजरीवाल को नहीं बुलाया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने जन्मदिन के मौके पर दिल्ली में एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के एक हिस्से का उद्घाटन किया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इनवाइट नहीं किया गया था। दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) नेता सौरभ भारद्वाज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित नहीं करने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की है।

क्या बोले सौरभ भारद्वाज?

आप मंत्री सौरभ भारद्वाज ने G20 समिट का जिक्र करते हुए कहा, “अभी एक हफ्ते पहले ही प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व नेताओं के सामने ‘वसुधैव कुटुंबकम’ कहा था, जिसका अर्थ है कि विश्व एक परिवार है…और अब अपने ही देश में, आप तीन बार के निर्वाचित मुख्यमंत्री को उद्घाटन समारोह में आमंत्रित नहीं करते हैं।”

दिल्ली सरकार की एक अन्य मंत्री आतिशी मार्लेना ने पीएम मोदी को पार्टी लाइनों से ऊपर उठने की सिफारिश की और कहा कि वह राज्यों के संरक्षक हैं। उन्होंने कहा कि जिस परियोजना का पैसा दिल्ली सरकार से मिलता है, उसके उद्घाटन के लिए सीएम केजरीवाल को आमंत्रित नहीं करना पीएम मोदी की ‘तुच्छ सोच’ को दर्शाता है। उन्होंने कहा, “यह प्रधानमंत्री के पद की गरिमा के अनुरूप भी नहीं है जब मोदी अकेले 2 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन का उद्घाटन करने जाते हैं।”


पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के द्वारका सेक्टर 25 तक एक्सटेंशन का उद्घाटन किया। स्टेशन का नाम यशोभूमि के नाम पर रखा गया है। पीएम मोदी ने मेट्रो में सवारी भी की और आम लोगों से मिलते-जुलते भी दिखाई दिए।

मेट्रो स्टेशन को द्वारका सेक्टर 21 स्टेशन से लगभग दो किमी आगे बढ़ाया गया है। यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 स्टेशन का निर्माण कट-एंड-कवर तकनीक का उपयोग करके भूमिगत किया गया था। नया मेट्रो स्टेशन लोगों को कन्वेंशन सेंटर तक आसानी से पहुंचने में सक्षम बनाएगा।

एयरपोर्ट मेट्रो लाइन अब 90 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 120 किमी प्रति घंटे की गति से संचालित की जाएगी, जिससे नई दिल्ली से यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 तक यात्रा का समय 21 मिनट कम हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका