न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ग्लोबल रेटिंग में वैश्विक नेताओं की सूची में 76% के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेता बने PM मोदी

अमेरिका स्थित कंसल्टेंसी फर्म के 'ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग ट्रैकर' के मुताबिक, भारत में 76 फीसदी लोग प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को स्वीकार करते हैं, जबकि 18 फीसदी लोग इससे सहमत नहीं हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 09 Dec 2023 2:26:52

ग्लोबल रेटिंग में वैश्विक नेताओं की सूची में 76% के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेता बने PM मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 76 फीसदी रेटिंग के साथ एक बार फिर से दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेता बने हैं। अमेरिका स्थित कंसल्टेंसी फर्म मॉर्निंग कंसल्ट ने ये आकड़ा जारी किया है। अमेरिका स्थित कंसल्टेंसी फर्म के 'ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग ट्रैकर' के मुताबिक, भारत में 76 फीसदी लोग प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को स्वीकार करते हैं, जबकि 18 फीसदी लोग इससे सहमत नहीं हैं। वहीं, छह फीसद लोगों ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वहीं, इस लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मैलोनी का भी नाम है।

PM मोदी ने सबको छोड़ा पीछे

मोर्निंग कंसल्ट की रेटिंग में पीएम मोदी के बाद दूसरे नंबर पर 66 फीसदी की अप्रूवल रेटिंग के साथ मैक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेज़ मैनुएल लोपेज ओब्राडोर है। वहीं तीसरे नंबर पर रहे स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति एलेन बर्सेट को 58 फिसदी अप्रूवल रेटिंग मिली है। साथ ही चौथे नंबर पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा को 49 परसेंट रेटिंग मिली है। पांचवें नंबर पर 47 प्रतिशत रेटिंग के साथ ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज है।

जॉर्जिया मेलोनी को मिला छठा स्थान

ज्ञातव्य है कि 29 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच इकठ्ठा किए गए आंकड़ों के मुताबिक यह सूची तैयार की गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन सूची में आठवें स्थान पर हैं। वहीं, इटली की प्रधानमंत्री जार्जिया मेलोनी 41 फीसद अप्रूवल रेटिंग के साथ छठें स्थान पर हैं। वहीं, बेल्जियम के प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर डी क्रू 37 फीसद अप्रूवल रेटिंग के साथ सातवें, अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी 37 फीसद अप्रूवल रेटिंग के साथ आठवें, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज 37 फीसद अप्रूवल रेटिंग के साथ नौंवे और आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वरादकर 36 फिसदी अप्रूवल रेटिंग के साथ 10 वें नंबर पर हैं।

पूरा विश्व समाधान के लिए पीएम मोदी की ओर देखता है- भाजपा

भाजपा नेताओं ने कहा है कि इंटरनेशनल सर्वे ने भी 'मोदी की गारंटी' और 'मोदी मैजिक' का समर्थन किया है। आज पूरा विश्व समस्याओं के समाधान के लिए पीएम मोदी की ओर देखता है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद इंटरनेशनल सर्वे ने भी मोदी की गारंटी और मैजिक का समर्थन किया है। कोविड 19 जैसे वैश्विक संकट के बीच भी मोदी ने अपनी शीर्ष रैंकिंग रखी, जबकि उस समय कई वैश्विक नेताओं की लोकप्रियता में गिरावट आई थी। पीएम मोदी की शीर्ष अप्रूवल रेटिंग 2024 के लोकसभा चुनाव में भी अपना असर दिखाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स