Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मौसम विभाग ने जारी किया राजस्थान-गुजरात के लिए ऑरेंज अलर्ट, मानसून के 12 दिन शेष

मौसम विभाग के मुताबिक, 20-21 सितंबर को बंगाल की खाड़ी से फिर से सिस्टम एक्टिव होगा। इससे MP में 24 सितंबर तक फिर से तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 18 Sep 2023 12:12:23

मौसम विभाग ने जारी किया राजस्थान-गुजरात के लिए ऑरेंज अलर्ट, मानसून के 12 दिन शेष

नई दिल्ली। देश में औसतन मानसून सीजन 30 सितंबर तक रहता है। इस बार बारिश के सिर्फ 12 दिन बचे हैं। मध्य प्रदेश में अगले छह दिनों के लिए बारिश पर ब्रेक लग गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 20-21 सितंबर को बंगाल की खाड़ी से फिर से सिस्टम एक्टिव होगा। इससे MP में 24 सितंबर तक फिर से तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

वहीं आज के लिए मौसम विभाग ने राजस्थान और गुजरात में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बीकानेर, कोटा, गंगानगर, भीलवाड़ा, बाड़मेर, बांसवाड़ा सहित कई जिलों में आज तेज बारिश हो सकती है।

गुजरात की ताप्ती नदी में बने बांध के 15 गेट खोल दिए गए हैं। जिसके चलते आसपास के गांवों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और नॉर्थ-ईस्ट राज्यों मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम में अगले 24 घंटे बारिश की संभावना जताई गई है।
सोमवार को मध्य प्रदेश के रतलाम, नीमच और मंदसौर में तेज बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी से स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने से फिर से प्रदेश में 24 सितंबर तक तेज बारिश का दौर शुरू होगा। बंगाल की खाड़ी से स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हुआ था। इसकी वजह से मध्यप्रदेश तरबतर हो गया। 15 से 18 सितंबर तक हुई बारिश ने कई जिलों की तस्वीर ही बदल दी।

पंजाब के विभिन्न जिलों में रविवार से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला सोमवार को भी जारी है। मौसम विभाग की तरफ से पंजाब के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले कुछ घंटों तक यहां बारिश होती रहेगी। वहीं राज्य के बरनाला, संगरूर व मानसा को छोड़ पूरे राज्य में 25 से 50% तक बारिश की संभावना बनी हुई है।

हरियाणा में कई दिनों से मौसम खराब चल रहा है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इस दौरान 30-40 KM प्रति घंटे की रफ्तार भी हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 19 से 21 सितंबर तक बारिश पर ब्रेक रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका