न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान के झूठ की खुली पोल: सेना ने वीडियो जारी कर दिखाया, एयरफोर्स स्टेशनों को कोई नुकसान नहीं

भारत-पाक तनाव के बीच पाक ने फिर भारत पर किए ड्रोन और मिसाइल हमले, सेना ने मुंहतोड़ जवाब देकर कई ठिकानों पर की जवाबी कार्रवाई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 10 May 2025 11:31:02

पाकिस्तान के झूठ की खुली पोल: सेना ने वीडियो जारी कर दिखाया, एयरफोर्स स्टेशनों को कोई नुकसान नहीं

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव अपने चरम पर पहुंच चुका है। लगातार दूसरे दिन पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों को निशाना बनाकर हमला करने की कोशिश की। हालांकि, भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए जम्मू-श्रीनगर से लेकर पठानकोट और पोखरण तक ड्रोन हमलों की सभी कोशिशों को असफल कर दिया।

पाक के झूठ और हमलों का खुलासा

एहतियात के तौर पर भारत ने 32 एयरपोर्ट्स को 14 मई तक बंद कर दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेना प्रमुखों और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के साथ नई दिल्ली में बैठक कर हालात की समीक्षा की। इसके बाद सेना और विदेश मंत्रालय की संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं:

1. पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जा रहा है।
2. पाक ने बड़े और उन्नत हथियारों का इस्तेमाल किया।
3. उसकी गतिविधियां पूरी तरह से उकसाने वाली हैं।
4. पाकिस्तानी सेना ने सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।
5. जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को करारा झटका दिया गया।
6. पाक की ओर से लगातार गोलीबारी की गई।
7. उन्होंने नागरिक विमानों को भी ढाल बनाया।
8. मिसाइल हमले के प्रयास किए गए।
9. पाक के चार एयरबेस पर भारतीय सेना ने सख्त कार्रवाई की।
10. सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से कई झूठी खबरें फैलाई गईं।
11. भारतीय सेना ने कार्रवाई के वीडियो जारी कर पाक के दावों को झूठा साबित किया।
12. पाकिस्तान ने 26 स्थानों पर हवाई घुसपैठ की कोशिश की।
13. तोप से भी कई इलाकों में भारी गोलीबारी की गई।

कर्नल सोफिया कुरैशी का बड़ा खुलासा

सेना की ओर से जानकारी देते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया, “पाकिस्तानी सेना पश्चिमी सीमाओं पर बार-बार हमले कर रही है। उन्होंने भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के लिए ड्रोन, लंबी दूरी के हथियार, युद्धक विमानों और अन्य उन्नत हथियारों का इस्तेमाल किया है। भारतीय सेना ने समय पर प्रतिक्रिया देकर इन खतरों को विफल किया है।”

कर्नल सोफिया ने यह भी बताया कि पाकिस्तान ने 26 से अधिक स्थानों पर हवाई मार्ग से घुसपैठ करने की कोशिश की और उधमपुर, भुज, पठानकोट और बठिंडा में वायुसेना के ठिकानों पर भारत के उपकरणों और सैनिकों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया।

भारतीय सेना के अनुसार, पाकिस्तान ने पंजाब के एक वायुसेना बेस को निशाना बनाने के लिए रात 1:40 बजे हाई-स्पीड मिसाइलों का उपयोग किया। इसके अलावा, उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं और स्कूलों को भी निशाना बनाया, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका