न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में ED की कार्रवाई पर अब बोले मल्लिकार्जुन खड़गे, एक दिन भाजपा को भी भुगतना पड़ेगा

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत के बेटे वैभव गेहलोत को ईडी की ओर समन जारी किया गया था। इस पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इससे डरेगी नहीं, ये एक दिन भाजपा को भी भुगतना पड़ेगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 28 Oct 2023 9:31:32

राजस्थान में ED की कार्रवाई पर अब बोले मल्लिकार्जुन खड़गे, एक दिन भाजपा को भी भुगतना पड़ेगा

नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत के बेटे वैभव गेहलोत को ईडी की ओर समन जारी किया गया था। इस पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इससे डरेगी नहीं, ये एक दिन भाजपा को भी भुगतना पड़ेगा।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने एएनआई से बात करते हुए कहा, "भाजपा सीएम अशोक गहलोत का चुनाव खराब करना चाहती है. वह (भाजपा) कांग्रेस नेताओं का मनोबल गिराना और उन्हें डराना चाहती है। वे हमेशा ऐसा ही करते हैं, लेकिन हम डरेंगे नहीं डटकर लड़ेंगे।"

चुनाव के समय कभी नहीं हुई ईडी कार्रवाई

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने आगे कहा, "हम 50 साल से राजनीति में हैं, आज तक कभी चुनाव के समय ईडी और आईटी की छापेमारी नहीं हुई। आज भाजपा सीएम को डराने के लिए ऐसा कर रही है, एक दिन उन्हें (भाजपा) भी भुगतना पड़ेगा। इससे चंद लोग डर सकते हैं, लेकिन हमारे लोग डरने वाले नहीं हैं। सीएम गहलोत, राजस्थान सरकार के मंत्री और कार्यकर्ता डटकर इसका मुकाबला करेंगे।"

राजस्थान में ईडी की कार्रवाई

ईडी ने विदेशी मुद्रा उल्लंघन (फेमा) के तहत सीएम अशोक गहलोत के बेटे को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। ईडी ने राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आवास पर छापेमारी की। इसके बाद सीएम अशोक गहलोत ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने केंद्र सरकार पर गुंडागर्दी करने और जांच एजेंसियों के माध्यम से आतंक पैदा करने का आरोप लगाया था।

सीएम गहलोत ने केंद्र पर हमला बोला था

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने शुक्रवार (27 अक्टूबर) को केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था, "ये दुर्भाग्य की बात है कि एक चुनावी राज्य के मुख्यमंत्री को कहना पड़े कि इस देश में ईडी कुत्तों से ज्यादा घूम रही है। 76 साल से कांग्रेस ने देश को एक करके रखा।"

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने राजस्थान में जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार के इरादे पर संदेह जताया। उन्होंने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा असुरक्षित महसूस कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन