न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महुआ मोइत्रा का कुबूलनामा: हीरानंदानी से लिए थे गिफ्ट, दिया था अपना लोकसभा का लॉगइन आईडी

महुआ मोइत्रा ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि दर्शन हीरानंदानी के ऑफिस के किसी शख्स ने इन सवालों को टाइप किया था जो मैंने लोकसभा की वेबसाइट पर दिया था। इन सवालों को पूछने के बाद वे मुझे सूचित करते थे और मैं इन सवालों को एक बार में पढ़ लेती थी क्योंकि मैं हमेशा अपने निर्वाचन क्षेत्र में व्यस्त रहती हूं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 30 Oct 2023 3:16:35

महुआ मोइत्रा का कुबूलनामा: हीरानंदानी से लिए थे गिफ्ट, दिया था अपना लोकसभा का लॉगइन आईडी

नई दिल्ली। कैश फॉर क्वेरी मामले में फंसीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कुछ खुलासे किए हैं। महुआ ने कबूल किया कि उन्होंने हीरानंदानी से कुछ गिफ्ट्स लिए थे।विवाद के तूल पकड़ने के बाद तृणमूल सांसद ने स्वीकार किया कि उन्होंने बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी को लोकसभा वेबसाइट का अपना लॉगइन आईडी और पासवर्ड शेयर किया था ताकि वह उनकी तरफ से सवाल कर सकें।

महुआ मोइत्रा ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि दर्शन हीरानंदानी के ऑफिस के किसी शख्स ने इन सवालों को टाइप किया था जो मैंने लोकसभा की वेबसाइट पर दिया था। इन सवालों को पूछने के बाद वे मुझे सूचित करते थे और मैं इन सवालों को एक बार में पढ़ लेती थी क्योंकि मैं हमेशा अपने निर्वाचन क्षेत्र में व्यस्त रहती हूं।

महुआ की तरफ से सवाल करते थे दर्शन

सांसद ने बताया कि इन सवालों को टाइप करने के बाद मेरे मोबाइल पर एक ओटीपी आता था। मैं यह ओटीपी उन्हें देती थी, इसके बाद ही सवाल सबमिट होता था। ऐसे में यह कहना कि दर्शन मेरी आईडी से लॉगइन करता था और खुद से सवाल टाइप करता था, ये हास्यास्पद है। महुआ मोइत्रा का यह बयान दर्शन हीरानंदानी के उन आरोपों के बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि सांसद उन्हें लोकसभा का अपना लॉगइन आईडी और पासवर्ड देती थी ताकि वह महुआ की तरफ से सवाल कर सकें।

हीरानंदानी ने महुआ को दिए थे गिफ्ट्स

इंडिया टुडे के साथ इंटरव्यू में महुआ मोइत्रा ने बताया कि हीरानंदानी ने उन्हें कुछ गिफ्ट्स दिए थे, जिनमें एक स्कार्फ, लिपस्टिक, मेकअप और मुंबई जाने के लिए एक कार और ड्राइवर शामिल है। उन्होंने बताया कि मेकअप का सामान हीरानंदानी ने दुबई के ड्यूटी फ्री स्टोर से लिए थे।अपने बंगले के रेनोवेशन के लिए पैसे लेने के आरोपों को महुआ मोइत्रा ने खारिज करते हुए कहा कि उन्हें जो सरकारी बंगला आवंटित किया गया वह पुराना था। जिस वजह से उन्होंने बंगले को री-डिजाइन कराने के लिए हीरानंदानी से आर्किटेक्ट को बुलाने के बारे में पूछा था। महुआ ने कहा कि उनका बंगला CPWD ने डिजाइन किया, प्राइवेट कंपनी ने बंगले में कुछ नहीं किया।

भाजपा नेता निशिकांत दुबे के आरोपों पर महुआ ने कहा कि कैश फॉर क्वेरी का मामला औंधे मुंह गिर गया है तो इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा दावा करती है कि मैंने लोकसभा का अपना लॉगइन आईडी किसी विदेशी संस्था को दिया। दर्शन मेरा दोस्त है और उसके पास भारतीय पासपोर्ट है। भाजपा का यह भी कहना है कि दर्शन ने दुबई से लॉगइन किया था। मैंने खुद स्विट्जरलैंड से लॉगइन किया है।अगर एनआईसी के सवाल और जवाब इतने सुरक्षित हैं तो आप आईपी एड्रेसेज पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगाते।

महुआ पर क्या हैं आरोप?

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ पर आरोप लगाए थे कि वह पैसे और गिफ्ट लेकर संसद में सवाल पूछती हैं।दुबे ने ये आरोप लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लिखी चिट्ठी में लगाए थे। मामले में TMC सांसद महुआ मोइत्रा को संसद को संसद की एथिक्स कमेटी ने 31 अक्टूबर को पेश होने के लिए समन भेजा है।

वहीं, शिकायतकर्ताओं ने दावा किया है कि एथिक्स कमेटी ने उन्हें मूल रूप से निर्धारित 31 अक्टूबर के बजाय 2 नवंबर को उपस्थित होने के लिए कहा। टीएमसी सांसद ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में व्यस्तताओं का हवाला देते हुए 4 नवंबर तक पैनल के साथ अपने सत्र को स्थगित करने की मांग की थी। एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष विनोद सोनकर ने बताया कि समिति ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और वकील जय अनंत देहाद्रई को पूछताछ के लिए बुलाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स