न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Zika Virus: केरल के बाद अब महाराष्ट्र में ज़ीका वायरस की हुई एंट्री, पुणे में महिला मिली संक्रमित

केरल के बाद अब ज़ीका वायरस के मरीज अब महाराष्ट्र में मिलने शुरू हो गए है। संक्रमित मरीज़ पुणे जिले के एक गांव में मिला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 01 Aug 2021 1:00:23

Zika Virus: केरल के बाद अब महाराष्ट्र में ज़ीका वायरस की हुई एंट्री, पुणे में महिला मिली संक्रमित

केरल के बाद अब ज़ीका वायरस के मरीज अब महाराष्ट्र में मिलने शुरू हो गए है। संक्रमित मरीज़ पुणे जिले के एक गांव में मिला है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि संक्रमित पाई गईं 50 वर्षीय महिला मरीज पूरी तरह से ठीक हो गई हैं। विभाग ने कहा है कि मरीज और उसके परिवार के सदस्यों में ज़ीका वायरस के कोई लक्षण नहीं हैं।

सरकार की तरफ से कहा गया है कि ज़ीका से संक्रमित महिला पुरंदर तहसील के बेलसर गांव की रहने वाली है। महिला की शुक्रवार को जांच रिपोर्ट मिली थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि जीका संक्रमण के अलावा वो चिकनगुनिया से भी पीड़ित थी।

बयान में कहा गया है कि एक सरकारी चिकित्सा दल ने शनिवार को गांव का दौरा किया और सरपंच और ग्राम पंचायत सदस्यों से मुलाकात करके उन्हें रोकथाम उपायों के बारे में निर्देश दिया।

लोक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की एक टीम ने निरीक्षण करने के लिए बेलसर गांव का दौरा किया। राज्य निगरानी अधिकारी डॉ प्रदीप आवटे ने कहा, 'बेलसर गांव में जीका रोगी पूरी तरह से ठीक हो गया है और उनमें अब कोई लक्षण नहीं है। राज्य रैपिड रिस्पॉन्स टीम ने भी गांव में निरीक्षण किया और स्थानीय अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ बैठक कर उन्हें दिशा-निर्देशों के बारे में सूचित किया।'

केरल में जीका वायरस के 63 मरीज

उधर केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि केरल में शनिवार को एक नाबालिग लड़की सहित दो और व्यक्ति में जीका वायरस की पुष्टि हुई है, जिससे राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 63 हो गई। दोनों संक्रमित – 14 वर्षीय लड़की और 24 वर्षीय महिला – तिरुवनंतपुरम की निवासी हैं। 63 मामलों में से, 3 का इलाज चल रहा है और इनमें से कोई भी अस्पताल में भर्ती नहीं है।

केरल में बढ़ता कोरोना संक्रमण

केरल में पांच दिन से लगातार 20 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हो रहे हैं। शनिवार को यहां 20,624 मामले दर्ज किए गए। यहां 80 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई, जबकि 16,865 लोगों ने इस बीमारी को मात दी। केरल में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1,64,500 हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को 20,772, गुरुवार को 22,064, बुधवार को 22,056 और मंगलवार को 22,129 मरीज मले थे। केरल में बढ़ते मामलों को देखते हुए इस बार कंप्लीट वीकेंड लॉकडाउन रखा गया है। सिर्फ जरूरी वस्तुओं की दुकानों को छूट दी गई है। केरल में 12% पॉजिटिविटी रेट है।

कोरोना के दोबारा बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा कि जिन जिलों में संक्रमण दर 10% से अधिक है वहां, सख्त प्रतिबंधों पर विचार करने की आवश्यकता है। केंद्र ने कहा कि 46 जिलों में 10% से अधिक संक्रमण है। जबकि अन्य 53 जिलों में पांच से 10% के बीच है, इसलिए राज्यों को एक बार फिर कोरोना जांच में तेजी लाने की जरूरत है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि किसी भी तरह की ढिलाई से इन जिलों में स्थिति और खराब होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत