न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकुंभ 2025: हर्षा रिछारिया और स्वामी आनंद स्वरूप के आरोप-प्रत्यारोप से मचा बवाल, संत ने जारी किया वीडियो, कही यह बात

प्रयागराज महाकुंभ में इन दिनों हर्षा रिछारिया और शांभवी पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप के बीच विवाद ने जोर पकड़ लिया है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Fri, 17 Jan 2025 10:22:58

महाकुंभ 2025: हर्षा रिछारिया और स्वामी आनंद स्वरूप के आरोप-प्रत्यारोप से मचा बवाल, संत ने जारी किया वीडियो, कही यह बात

प्रयागराज महाकुंभ में इन दिनों हर्षा रिछारिया और शांभवी पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप के बीच विवाद ने जोर पकड़ लिया है। खुद को 'सबसे सुंदर साध्वी' कहे जाने वाली हर्षा रिछारिया ने रोते हुए महाकुंभ छोड़ने का ऐलान किया और इसके लिए स्वामी आनंद स्वरूप को जिम्मेदार ठहराया। स्वामी आनंद स्वरूप ने फेसबुक पर एक वीडियो जारी करते हुए हर्षा रिछारिया के आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा, 'महाकुंभ में लाखों लोग आते हैं। हर्षा रिछारिया को मैंने सिर्फ सही रास्ता दिखाने की कोशिश की है। वह दो साल से आचार्य के रथ पर बैठकर साध्वी होने का दावा कर रही थी। जब मुझे सच्चाई का पता चला, तो मैंने उसे रोका।' स्वामी ने आगे कहा कि हर्षा रिछारिया की शादी अगले महीने है और भगवा वस्त्र पहनकर सन्यास का दिखावा करना सही नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर हर्षा रिछारिया दोबारा त्रिपुंड लगाएगी, तो वे फिर से इस पर आपत्ति जताएंगे।

हर्षा रिछारिया ने दिया भावुक जवाब

हर्षा रिछारिया ने अपने 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, 'मुझे धर्म और सनातन संस्कृति को समझने का मौका नहीं दिया गया। मुझे इस तरह परेशान किया गया कि अब महाकुंभ में रुकना मुश्किल हो गया है। यह कुंभ मेरे जीवन में एक बार आया था, लेकिन आनंद स्वरूप जी ने मुझसे यह मौका छीन लिया।' उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें रथ पर बैठने के कारण निशाना बनाया गया और अब उन्हें यह महसूस हो रहा है कि उनका यहां रहना किसी अपराध जैसा है।

अमृत स्नान के दौरान रथ पर बैठने से विवाद

महाकुंभ के पहले अमृत स्नान में हर्षा रिछारिया को महामंडलेश्वर के शाही रथ पर बैठते देखा गया था। यह दृश्य सोशल मीडिया और टीवी चैनलों पर तेजी से वायरल हुआ। इसके बाद साधु-संतों के एक वर्ग ने इसका विरोध किया। स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा, 'आचार्य के रथ पर किसी मॉडल को बैठाकर अमृत स्नान पर जाना समाज के लिए गलत संदेश देता है। धर्म को प्रदर्शन का हिस्सा बनाना खतरनाक है।'

शंकराचार्य की प्रतिक्रिया

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने भी इस मामले में टिप्पणी की। उन्होंने कहा, 'महाकुंभ में चेहरे की सुंदरता के बजाय हृदय की सुंदरता पर ध्यान देना चाहिए। जो यह तय नहीं कर पाया है कि उसे संन्यास लेना है या शादी करनी है, उसे शाही रथ पर जगह देना उचित नहीं है।'

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल