न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो

होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हुए मिसाइल हमलों के बाद भारत ने ईरान के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया। जानिए भारतीय नाविकों पर हमले, विदेश मंत्रालय के बयान और भारत की पूरी प्रतिक्रिया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 14 Jul 2026 2:56:46

होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो

नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हालिया मिसाइल हमलों को लेकर भारत ने ईरान के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित ईरान दूतावास के उप प्रमुख (डिप्टी चीफ ऑफ मिशन) को तलब कर दो व्यापारिक जहाजों पर हुए हमलों पर भारत की गंभीर चिंता और कड़ी आपत्ति से अवगत कराया। इन हमलों में एक भारतीय नाविक की जान चली गई, जबकि कई अन्य भारतीय चालक दल के सदस्य घायल हुए हैं।

व्यावसायिक जहाजों पर हमले तुरंत रोकने की अपील

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि पश्चिम एशिया में दोबारा बढ़ते समुद्री तनाव और जहाजों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। भारत ने सभी संबंधित पक्षों से संयम बरतने, हिंसक गतिविधियों को तत्काल रोकने और विवादों के समाधान के लिए बातचीत तथा कूटनीतिक प्रयासों का रास्ता अपनाने की अपील की है।

भारत ने यह भी स्पष्ट किया कि गैर-सैन्य प्रतिष्ठानों और व्यावसायिक जहाजों पर किसी भी तरह के हमले तुरंत बंद होने चाहिए। मंत्रालय के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर जहाजों की सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना वैश्विक व्यापार और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए बेहद आवश्यक है।

दो जहाजों पर सवार थे 30 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, एमटी अल बहियाह (MT Al Bahiyah) और एमटी मोम्बासा (MT Mombasa) पर हुए हमलों में कुल 46 चालक दल के सदस्य मौजूद थे, जिनमें 30 भारतीय नागरिक शामिल थे।

एमटी अल बहियाह पर तैनात 12 भारतीयों में से एक नाविक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य भारतीय घायल हो गया। वहीं, एमटी मोम्बासा पर मौजूद 18 भारतीय चालक दल के सदस्यों में से 9 लोग घायल हुए हैं। इनमें दो भारतीयों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका उपचार जारी है।

मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना, घायलों के लिए हरसंभव मदद

विदेश मंत्रालय ने हमले में जान गंवाने वाले भारतीय नाविक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मंत्रालय ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में स्थित भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

भारतीय मिशन स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है, ताकि प्रभावित भारतीय नागरिकों और चालक दल के सदस्यों को हरसंभव सहायता और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा सके।

ईरान के राजनयिक को तलब कर जताई आधिकारिक आपत्ति

विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि मंगलवार सुबह नई दिल्ली में ईरान दूतावास के उप प्रमुख को विदेश मंत्रालय बुलाया गया। इस दौरान भारत सरकार ने औपचारिक रूप से इन हमलों पर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया और स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर इस तरह की घटनाएं स्वीकार्य नहीं हैं। भारत ने क्षेत्र में शांति, समुद्री सुरक्षा और वैश्विक व्यापारिक गतिविधियों की निरंतरता बनाए रखने के लिए सभी पक्षों से जिम्मेदाराना व्यवहार करने का आग्रह भी किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत