न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम

डेकेयर में बच्चे का एडमिशन कराने से पहले किन बातों का ध्यान रखें? जानिए 5 जरूरी सवाल, जो बच्चे की सुरक्षा, देखभाल और बेहतर माहौल सुनिश्चित करने में मदद करेंगे।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 14 Jul 2026 5:22:59

डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम

आज के दौर में अधिकांश माता-पिता नौकरीपेशा हैं, इसलिए बच्चों की देखभाल के लिए उन्हें डेकेयर या केयरगिवर का सहारा लेना पड़ता है। पहले संयुक्त परिवारों में दादा-दादी, चाचा-चाची और अन्य सदस्य मिलकर बच्चों की परवरिश में अहम भूमिका निभाते थे, लेकिन अब न्यूक्लियर फैमिली का चलन बढ़ने से यह जिम्मेदारी काफी हद तक माता-पिता पर ही आ गई है। ऐसे में कामकाजी दंपतियों के लिए डेकेयर एक सुविधाजनक विकल्प बन चुका है। खासकर महानगरों में कई परिवार अपने बच्चों को सुबह से शाम तक डेकेयर में छोड़कर काम पर जाते हैं और यह मानते हैं कि उनका बच्चा सुरक्षित हाथों में है। हालांकि, हाल के कुछ मामलों ने इस भरोसे पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हाल ही में बेंगलुरु से सामने आई एक चौंकाने वाली घटना ने देशभर के अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी। आरोप है कि एक डेकेयर सेंटर में बच्चों को शांत कराने के नाम पर उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। बच्चों को बाथरूम में बंद करना, टॉयलेट सीट पर बैठाकर रखना, फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के अंदर डालना और जेट स्प्रे सीधे चेहरे पर मारना जैसी घटनाएं सामने आईं। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद माता-पिता के मन में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

ऐसी घटनाएं यह सोचने पर मजबूर करती हैं कि केवल सुविधाएं देखकर डेकेयर चुनना पर्याप्त नहीं है। बच्चे की सुरक्षा, देखभाल और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एडमिशन से पहले कुछ महत्वपूर्ण सवाल जरूर पूछने चाहिए। यदि इन सवालों के जवाब संतोषजनक न हों, तो उस डेकेयर को चुनने से बचना ही बेहतर होगा।

डेकेयर में दाखिले से पहले जरूर पूछें ये 5 सवाल

माता-पिता अपने बच्चों को डेकेयर इसलिए भेजते हैं ताकि वे सुरक्षित माहौल में खेलें, सीखें और खुश रहें। अगर बच्चा रोजाना वहां से लौटकर डरा-सहमा, चुप या असामान्य व्यवहार करता है, तो यह किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। इसलिए सही डेकेयर का चुनाव करने के लिए पहले से पूरी जानकारी लेना बेहद जरूरी है।

1. क्या डेकेयर में CCTV कैमरे हैं और क्या पेरेंट्स को उनकी निगरानी का एक्सेस मिलेगा?

सबसे पहले यह पता करें कि डेकेयर परिसर में हर जरूरी जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं या नहीं। साथ ही यह भी पूछें कि क्या माता-पिता को लाइव या रिकॉर्डेड फुटेज देखने की सुविधा दी जाती है। आज कई प्रतिष्ठित डेकेयर पेरेंट्स को मोबाइल के जरिए कैमरों का एक्सेस उपलब्ध कराते हैं, जिससे वे समय-समय पर बच्चे की गतिविधियों पर नजर रख सकें। यदि ऐसी व्यवस्था नहीं है, तो यह चिंता का विषय हो सकता है।

2. एक केयरगिवर कितने बच्चों की देखभाल करता है?

स्टाफ और बच्चों का अनुपात (स्टाफ-टू-चाइल्ड रेशियो) किसी भी डेकेयर की गुणवत्ता का महत्वपूर्ण पैमाना होता है। छोटे बच्चों को लगातार निगरानी और व्यक्तिगत देखभाल की जरूरत होती है। यदि एक ही केयरगिवर बहुत अधिक बच्चों की जिम्मेदारी संभाल रहा है, तो सभी बच्चों पर समान ध्यान देना मुश्किल हो जाता है। इसलिए यह जरूर जानें कि एक कर्मचारी के जिम्मे कितने बच्चे हैं।

3. क्या माता-पिता को सरप्राइज विजिट की अनुमति है?

यह सवाल भी बेहद अहम है कि क्या आप बिना पूर्व सूचना के कभी भी डेकेयर जाकर अपने बच्चे से मिल सकते हैं। कुछ संस्थान अचानक आने वाले अभिभावकों को अंदर प्रवेश नहीं देते और केवल बच्चे को बाहर बुलाकर मिलवाते हैं। जबकि पारदर्शिता रखने वाले डेकेयर उचित नियमों के तहत सरप्राइज विजिट की अनुमति देते हैं। इससे माता-पिता वास्तविक स्थिति देख सकते हैं कि बच्चे की देखभाल किस तरह की जा रही है।

4. मेडिकल इमरजेंसी आने पर डेकेयर क्या कदम उठाता है?

बच्चों के साथ कभी भी स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति पैदा हो सकती है। इसलिए एडमिशन से पहले यह जरूर पूछें कि ऐसी परिस्थिति में डेकेयर की नीति क्या है। क्या वहां प्रशिक्षित स्टाफ मौजूद है? फर्स्ट एड की सुविधा उपलब्ध है या नहीं? जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से कैसे संपर्क किया जाएगा? माता-पिता को कितनी जल्दी सूचना दी जाएगी? इन सभी सवालों के स्पष्ट जवाब मिलना बेहद जरूरी है।

5. बच्चे के व्यवहार और दिनभर की गतिविधियों की जानकारी आपको कैसे मिलेगी?

यह भी जानना जरूरी है कि डेकेयर बच्चे के रोजमर्रा के व्यवहार, खाने-पीने की आदतों, खेलने, सोने और किसी भी बदलाव की जानकारी किस माध्यम से साझा करता है। कई डेकेयर मोबाइल ऐप, फोन कॉल, व्हाट्सएप या पैरेंट-टीचर मीटिंग के जरिए नियमित अपडेट देते हैं। यदि आपको समय-समय पर बच्चे की स्थिति की जानकारी मिलती रहेगी, तो घर पर भी उसकी जरूरतों और व्यवहार के अनुसार बेहतर देखभाल कर पाएंगे। वहीं, जानकारी में देरी होने पर किसी समस्या का पता देर से चल सकता है, जिसका असर बच्चे के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत