न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी ने पहली बार करीब 3 करोड़ रुपये की चोरी की पुष्टि की। जानिए एसआईटी जांच, चंपत राय के इस्तीफे और 22 जुलाई की ट्रस्ट बैठक से जुड़े अहम अपडेट।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 14 Jul 2026 3:35:32

राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी

अयोध्या। राम मंदिर के दान कोष से धनराशि चोरी होने के मामले में पहली बार श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से आधिकारिक तौर पर रकम का खुलासा किया गया है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी ने स्वीकार किया कि मंदिर से लगभग 3 करोड़ रुपये की चोरी हुई है। अब तक इस मामले में चोरी गई राशि को लेकर अलग-अलग तरह के दावे और अनुमान लगाए जा रहे थे। इससे पहले विशेष जांच दल (SIT) की शुरुआती रिपोर्ट में करीब 80 लाख रुपये की बरामदगी का उल्लेख किया गया था।

गोविंददेव गिरी ने यह भी स्पष्ट किया कि मंदिर से 14 करोड़ रुपये मूल्य के सोने, चांदी और अन्य कीमती वस्तुओं की चोरी होने संबंधी खबरें पूरी तरह गलत और भ्रामक हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की चर्चाओं में कोई तथ्य नहीं है और वास्तविक मामला केवल नकदी चोरी से जुड़ा हुआ है।

इस्तीफे की अटकलों को बताया पूरी तरह बेबुनियाद

पुणे प्रवास के दौरान मीडिया से बातचीत में गोविंददेव गिरी ने अपने इस्तीफे को लेकर चल रही खबरों का भी खंडन किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने न तो कोई इस्तीफा दिया है और न ही ऐसा करने का कोई विचार उनके मन में है।

उन्होंने कहा, "मैंने कभी इस्तीफा देने की बात नहीं कही। मैं छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों का अनुयायी हूं। कठिन परिस्थितियों में पीछे हटना मेरी प्रवृत्ति नहीं है और मैं अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटूंगा।"

चंपत राय ने स्वयं छोड़ा महासचिव का पद

ट्रस्ट के महासचिव पद से चंपत राय के इस्तीफे को लेकर भी गोविंददेव गिरी ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि चंपत राय ने अपना पद पूरी तरह स्वेच्छा से छोड़ा है और उन पर किसी प्रकार का दबाव नहीं था। उन्होंने इस धारणा को भी खारिज किया कि उन्हें किसी मामले में बलि का बकरा बनाया गया।

गोविंददेव गिरी के अनुसार, चंपत राय को यह महसूस हुआ कि कहीं न कहीं कुछ स्तर पर लापरवाही हुई है। इसी कारण उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए स्वयं पद छोड़ने का फैसला किया।

एसआईटी जांच पर जताया भरोसा

कोषाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें एसआईटी की जांच प्रक्रिया पर पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां स्वतंत्र रूप से अपना काम कर रही हैं और किसी भी स्तर पर जांच को प्रभावित करने या किसी पर दबाव बनाने की कोशिश नहीं की जा रही है।

उन्होंने कहा कि यह अपराध सीधे तौर पर रामलला के मंदिर से जुड़ा है और जिसने भी इस वारदात को अंजाम दिया है, उसे कानून के अनुसार कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उनका निजी जीवन बेहद सामान्य है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पुणे में उनके पास केवल एक साधारण घर है और उसकी एक ईंट तक उनके नाम पर नहीं है।

22 जुलाई को ट्रस्ट की बैठक, कई अहम फैसलों की संभावना

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अगली बैठक 22 जुलाई को प्रस्तावित है, जिसमें कई महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिए जा सकते हैं। निर्धारित एजेंडे के अनुसार बैठक दो चरणों में होगी और इसमें ट्रस्ट के रिक्त पदों पर नए सदस्यों के चयन, एसआईटी की जांच रिपोर्ट की समीक्षा तथा ट्रस्ट की विभिन्न समितियों में आवश्यक बदलावों पर विचार किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, कुछ पद रिक्त होने के कारण ट्रस्ट की पांचों समितियों के पुनर्गठन की भी संभावना है। ऐसे में नए सदस्यों को विभिन्न समितियों की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

पांच समितियों के पुनर्गठन पर रहेगा फोकस


श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के बायलॉज के अनुसार कार्यों के बेहतर संचालन के लिए निर्माण समिति, वित्त समिति, ऑडिट समिति, धार्मिक समिति और मैनेजिंग समिति का गठन किया गया है। इन समितियों का गठन 11 नवंबर 2020 को ट्रस्ट डीड के तहत किया गया था।

नियमों के अनुसार प्रत्येक समिति के अध्यक्ष को आवश्यकता पड़ने पर ट्रस्ट से बाहर के विशेषज्ञों को भी समिति में शामिल करने का अधिकार प्राप्त है। वर्तमान में निर्माण समिति की अध्यक्षता सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी और ट्रस्ट के पदेन सदस्य नृपेंद्र मिश्र कर रहे हैं। उन्होंने समिति में ट्रस्ट सदस्यों के अलावा कई विषय विशेषज्ञों को भी शामिल किया था।

निर्माण समिति में पहले महासचिव रहे चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र तथा अयोध्या नरेश विमलेन्द्र मोहन प्रताप मिश्र भी सदस्य थे। अब चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्र के इस्तीफे तथा अयोध्या नरेश के निधन के बाद समिति में कई पद रिक्त हो गए हैं। ऐसे में 22 जुलाई की बैठक में इन रिक्त स्थानों को भरने और समितियों के पुनर्गठन से जुड़े प्रस्तावों पर अहम फैसला लिया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
150 सीटों पर कांग्रेस की नजर, क्या अखिलेश यादव मानेंगे प्रियंका गांधी की मांग?
150 सीटों पर कांग्रेस की नजर, क्या अखिलेश यादव मानेंगे प्रियंका गांधी की मांग?
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
टाइगर श्रॉफ नहीं सलमान खान थे निशाने पर? ‘भाईजान’ के घर की रेकी के बाद शूटर्स ने क्यों बदला प्लान
टाइगर श्रॉफ नहीं सलमान खान थे निशाने पर? ‘भाईजान’ के घर की रेकी के बाद शूटर्स ने क्यों बदला प्लान
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप